मप्र के 5 संभागों में चक्रवाती तूफान का दिखेगा असर, कई जिलों में होगी बूंदा-बांदी, 2 दिन छाए रहेंगे बादल, फिर बढ़ेगा टेम्प्रेचर

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
मप्र के 5 संभागों में चक्रवाती तूफान का दिखेगा असर, कई जिलों में होगी बूंदा-बांदी, 2 दिन छाए रहेंगे बादल, फिर बढ़ेगा टेम्प्रेचर

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मौसम में बार-बार बदलाव का दौर जारी है। अब बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने जा रहा है, जो रविवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होगा और चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती तूफान और कम दबाव के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। 7 और 8 मई को बादल छाए रहेंगे। 8 मई तक प्रदेश में बादल छाने के साथ हल्की बारिश जारी रहने का अनुमान है। वहीं 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इधर, 15 मई तक लू चलने की संभावना नहीं है।





शनिवार की रात तापमान रहा 39 डिग्री





मौसम विभाग के अनुसार रतलाम-नरसिंहपुर में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, रायसेन में एक ही दिन में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ा। भोपाल में भी 4.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश के कई शहरों में ऐसे ही हालात रहे, जो आज भी बने रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सिस्टम कमजोर होने से तेज बारिश और आंधी नहीं चलेगी। हालांकि, कुछ दिन तक दोपहर बाद बूंदाबांदी और बादलों का दौर जारी रहने का अनुमान है।  आज भोपाल-इंदौर समेत कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।





5 संभागों में बूंदाबादी के आसार





रविवार को प्रदेश के 5 संभागों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसका असर तापमान पर भी पड़ेगा। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।





ये भी पढ़ें...





इंदौर में CM से मिले सत्यनारायण सत्तन, सिंधिया और उनके समर्थकों पर साधा निशाना; कहा- आयातित लोगों का क्या भरोसा





अब बढ़ेगा तापमान





मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन के मुताबिक इंदौर संभाग के जिलों के अलावा भोपाल, सीहोर, बैतूल, देवास, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर और आगर में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यहां गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने या चमकने की संभावना भी है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अब ओलावृष्टि की संभावना नहीं है। दोपहर तक तेज धूप रहेगी। 15 मई के बाद पारे में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी।





रतलाम-नरसिंहपुर रहा सबसे गर्म





शनिवार को गर्मी ने अपने तेवर दिखाए। प्रदेश के कई शहरों में पारा 5 डिग्री तक बढ़ गया। रायसेन में एक ही दिन में पारे में 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। भोपाल में 4.7 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ तापमान 36.7 डिग्री पर रहा, जबकि ग्वालियर में तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 35.2 और जबलपुर में 36.4 डिग्री तापमान रहा। रतलाम और नरसिंहपुर सबसे गर्म रहे। यहां तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। पचमढ़ी में सबसे कम 30.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रात के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है।



 



भोपाल न्यूज मई का मौसम मौसम विभाग न्यूज MP weather may weather meteorological department news Bhopal News MP News एमपी मौसम एमपी न्यूज