खंडवा से बीजेपी विधायक राम दांगोरे को सजा, प्रोफेसर से बदसलूकी मामले में कोर्ट का फैसला, सजा के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
खंडवा से बीजेपी विधायक राम दांगोरे को सजा, प्रोफेसर से बदसलूकी मामले में कोर्ट का फैसला, सजा के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे

KHANDWA. खंडवा के भगवंत राव मंडलोई कृषि कॉलेज में मार्च 2011 में हुए कालिख कांड में पंधाना से भाजपा के वर्तमान विधायक राम दांगोरे सहित एबीवीपी के 10 छात्र नेताओं को कोर्ट ने 1 साल की सजा सुनाई है। हालांकि फैसले के बाद सभी आरोपियों को जमानत भी मिल है। इसके बाद पंधाना के विधायक राम दांगोरे मीडिया के सामने आए, उन्होंने कहा है कि 'हमने बहनों की अस्मिता की लड़ाई लड़ी थी। हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। लेकिन इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे'। 



क्या था मामला



9 मार्च 2011 को खंडवा के भगवंतराव कृषि महाविद्यालय में ABVP कार्यकर्ताओं ने एक प्रोफेसर अशोक चौधरी पर लड़कियों को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे और डीन से उन पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान प्रोफेसर चौधरी के मुंह पर भी कालिख पोत दी थी। इसके एक दिन बाद एक अन्य प्रोफेसर एसएस ठाकुर की इस हादसे से मौत हो गई थी। प्रोफेसर चौधरी की शिकायत पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने प्रकरण किया था, जिसमे दो लड़कियां थी। इस मामले में सजा मिलने के बाद पंधाना विधायक राम दांगोरे ने सफाई देते हुए कहा कि हम लड़कियों के आत्मसम्मान के लिए लड़ थे। कोर्ट के फैसले के खिलाफ हम अपील करेंगे।


एबीवीपी कार्यकर्ता भगवंत राव मंडलोई कॉलेज खंडवा बीजेपी विधायक राम दांगोरे Professor ABVP worker Bhagwant Rao Mandloi College misbehaved Khandwa BJP MLA Ram Dangore प्रोफेसर से बदसलूकी