GWALIOR: आगे - आगे केंद्रीय मंत्री लगा रहे थे झाड़ू, पीछे -पीछे चल रही थी रथ पर सवार जगन्नाथ जी की सवारी

author-image
Dev Shrimali
एडिट
New Update
GWALIOR: आगे - आगे केंद्रीय मंत्री लगा रहे थे झाड़ू, पीछे -पीछे चल रही थी रथ पर सवार जगन्नाथ जी की सवारी

GWALIOR News.  सडको पर आज उत्सवी माहौल था। भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा आज पूरे शहर में भ्रमण पर निकली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और सांसद विवेक शेजवलकर रथ के आगे झाड़ू लगाकर सफाई कर रहे थे और पीछे  भजन कीर्तन के बीच रथ बैठे भगवान जगन्नाथ जी का रथ चल रहा था।

देश-विदेश में सनातन धर्म को घर-घर पहुंचाने के लिए सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय इस्कान के तत्वाधान में आज भव्य जगन्नाथ यात्रा शहर में निकाली गई। रथ यात्रा चैंबर आफ कामर्स से प्रारंभ होकर, विभिन्न मार्गों से होती हुई छत्री बाजार स्थित देववन गार्डन में जाकर समाप्त हुई। जहां हजारों हाथों ने भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया। रथयात्रा के लिए जगन्नाथपुरी से भगवान जगन्नाथ बलदाऊ व बहन सभुद्रा के विग्रह को दस दिन पूर्व लाया गया था। इस्कान के पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ भगवान विग्रह में प्राण-प्रतिष्ठान की। रविवार की दोपहर को भगवान जगन्नाथ बलदाऊ व सभुद्रा के साथ अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए शहर में भ्रमण करने निकले। रथयात्रा को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भक्तों के साथ भगवान के रथ को खींचकर रवाना किया। आपको बता दें कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पहली बार शहर में निकाली जा रही है। इस्कान ने पुरी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकलने के बाद नौ दिन तक देश के 180 जिलों में रथयात्रा निकालने का संकल्प लिया है। यह रथयात्रा अब प्रतिवर्ष निकलेगी। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर ने पहली बार यह यात्रा निकाली जा रही है और शहर का सौभाग्य है कि हमें इस रथयात्रा में शामिल होने का मौका मिला इस पूरे आयोजन के लिए आयोजन कर्ताओं को भी केंद्रीय मंत्री ने बधाई दी।

आयोजन के संयोजक केंद्रीय मंत्री तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि यह यात्रा अब हर वर्ष ग्वालियर में निकाली जाएगी ।


Bhagwan Jagannath MP केंद्रीय कृषि मंत्री Union Agriculture Minister अंतर्राष्ट्रीय इस्कान सांसद भगवान जगन्नाथ विवेक शेजवलकर International ISKCON नरेंद्र तोमर Vivek Shejwalkar Narendra Tomar
Advertisment