170 लोगों से 1.64 करोड़ की धोखाधड़ी, स्वराज इंडिया रियल स्टेट के नाम पर फंसाया

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
170 लोगों से 1.64 करोड़ की धोखाधड़ी, स्वराज इंडिया रियल स्टेट के नाम पर फंसाया

Indore. पुलिस ने धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए हैं। लसूड़िया पुलिस ने सुनील सिंह सोलंकी भवानी नगर की रिपोर्ट पर अमित कुमार, शिव कुमार, जगन्नाथ, मनीष कुमार, जयचंद, अशोक, जीवन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। ये सभी देवास के रहने वाले हैं। आरोपियों ने स्वराज इंडिया रियल स्टेट के नाम पर धोखाधड़ी की है।





डेढ़ करोड़ से ज्यादा की ठगी



आरोपियों ने 170 हितग्राहियों को चूना लगाया है। फरियादियों को लालच दिया कि उन्हें फायदा मिलेगा लेकिन लोगों को ठग लिया। एक करोड़ 64 लाख की धोखाधड़ी की गई है। जब मामले की शिकायत अधिकारियों तक पहुंची तो केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दूसरा प्रकरण लसूडिया पुलिस ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का दर्ज किया गया है। लसूड़िया पुलिस ने रोहित गुप्ता की रिपोर्ट पर कुसुम निवासी चित्रा नगर और निर्भय सिंह महालक्ष्मी नगर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।





प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी



आरोपियों ने प्लॉट बेचने के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाए और फरियादी से धोखाधड़ी की। जब इस पूरे मामले की जानकारी फरियादी को लगी तो उसने पूरे मामले की शिकायत लसूड़िया पुलिस से की। लसूड़िया पुलिस ने जमीन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की तो उसमें कुछ दस्तावेज फर्जी निकले। डीसीपी सम्पत उपाध्याय का कहना है कि फिलहाल दोनों ही मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


इंदौर क्राइम न्यूज Madhya Pradesh Indore News मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी रियल एस्टेट फ्रॉड इंदौर इंदौर फ्रॉड Indore Crime News real estate fraud indore indore fraud इंदौर न्यूज मध्यप्रदेश Mp news in hindi