रायसेन में साइकिल चलाते वक्त छत से गिरी बच्ची, गर्दन के आर-पार हुआ सरिया

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
रायसेन में साइकिल चलाते वक्त छत से गिरी बच्ची, गर्दन के आर-पार हुआ सरिया

Raisen. रायसेन के औबेदुल्लागंज के अर्जुन नगर में एक बच्ची की जान पर बन आई। छत से नीचे गैलरी में गिरने पर दीवार में लगा एक सरिया बच्ची के गले के आर-पार निकल गया। बच्ची की हालत देखकर घरवाले बुरी तरह घबरा गए। सरिया काटा गया लेकिन सवा फीट सरिया बच्ची के गले में ही फंसा रहा। राहत की बात रही कि मासूम की सांसें चलती रहीं। मासूम को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे उसी हालत में भोपाल एम्स रेफर किया गया। जहां ऑपरेशन करके सरिया निकाला जाएगा।



छत पर साइकिल चलाते वक्त नीचे गिरी मासूम



10 साल की अंजलि अपने घर की छत पर साइकिल चला रही थी। अचानक ही उसका बैलेंस बिगड़ा और वो नीचे गैलरी में आ गिरी। घर की गैलरी में दीवार से बाहर करीब डेढ़ फीट का एक सरिया निकला हुआ था। सरिया सीधे मासूम के गले के आर-पार निकल गया और वो उसमें फंसकर तड़पने लगी।



फौरन घर पर पहुंची डॉक्टरों की टीम



ये हादसा बुधवार शाम 7 बजे हुआ। औबेदुल्लागंज के BMO डॉक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही डॉक्टरों की टीम बच्ची के घर पर पहुंची। सरिए को काटा गया लेकिन सवा फीट सरिया बच्ची के गले में ही फंसा रह गया। बच्ची को औबेदुल्लागंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उसे एंबुलेंस से भोपाल के एम्स पहुंचाया गया। एम्स में मासूम का ऑपरेशन करके गले से सरिया निकाला जाएगा।


रायसेन गले में सरिया MP News girl मध्यप्रदेश की खबरें MP rod in neck girl fell Bhopal बच्ची Raisen Accident AIIMS मध्यप्रदेश हादसा