अन्नदाता ने व्यापारी को पीटा: एक क्विंटल में 10KG ज्यादा की गड़बड़ी, वीडियो भी आया सामने

author-image
एडिट
New Update
अन्नदाता ने व्यापारी को पीटा: एक क्विंटल में 10KG ज्यादा की गड़बड़ी, वीडियो भी आया सामने

राजगढ़. यहां पर एक व्यापारी ने किसान से धोखा करने की कोशिश की। इसकी जानकारी लगते ही किसान ने कारोबारी को जमकर पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया। मामला 28 सितंबर का बताया जा रहा है। प्रदेश में सोयाबीन की खरीद हो रही है। व्यापारी सोयाबीन खरीदने के लिए राजगढ़ आया था।

क्या था मामला

राधेश्याम ने सोयाबीन को पहले ही तौलकर रख लिया था। उसने प्रति क्विंटल के हिसाब से सोयाबीन को बोरे में भरा था। जब व्यापारी ने सोयाबीन तौलना शुरू किया तो इलेक्ट्रिक कांटे पर प्रति क्विंटल 10 किलो का अंतर आ रहा था। किसान और उसका परिवार यह समझ नहीं पा रहा था कि जब उन्होंने सोयाबीन को पहले से तौल कर भरा है तो फिर इतना अंतर कैसे आ रहा है।इस पर उन्होंने दो-तीन बोरे और तौलवाए।

सभी में 10 किलो या उससे अधिक का अंतर आ रहा था। इस पर किसान को तौल कांटे पर शंका हुई। किसान तौल के दौरान व्यापारी को ध्यान से देखने लगा। इस दौरान उसके हाथ पर एक रिमोट दिखा। व्यापारी उसे तौल के समय दबा रहा था। यह देख किसान बिफर गया। उसने व्यापारी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। धोखाधड़ी की बात सुन और लोग भी आ गए और सभी ने लात-घूंसों से उसे जमकर पीटा। किसान ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।

10 KG गड़बड़ी Kisan अन्नदाता मध्यप्रदेश Farmer video 10 क्विंटल