जबलपुर में 11वीं की छात्रा से रेप: पेट दर्द की जांच कराई, 6 महीने की प्रेग्नेंट निकली

author-image
एडिट
New Update
जबलपुर में 11वीं की छात्रा से रेप: पेट दर्द की जांच कराई, 6 महीने की प्रेग्नेंट निकली

जबलपुर. जिले में 11वीं की छात्रा के साथ रेप (rape) का मामला सामने आया। छात्रा के साथ जून में उसकी नानी के घर में रेप हुआ था। किराए से रहने वाले आरोपी ने प्यार भरी बातों में फंसा कर उसका शोषण किया। पेट दर्द पर अस्पताल (hospital) पहुंची, तो डॉक्टर ने उसे 6 महीने का गर्भ (womb) बताया। छात्रा के बयान पर कुंडम पुलिस ने रेप सहित पॉक्सो एक्ट (poxo act) का मामला दर्ज कर लिया है। कुंडम पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय छात्रा की मां का बचपन में ही निधन हो चुका है और पिता टीचर हैं। वह नानी के साथ कुंडम क्षेत्र में रहती है। नानी भी टीचर हैं। उसकी नानी के घर में किरायदार रहता था।

पार्टी के दौरान किया रेप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कोचिंग और स्कूल आते-जाते आरोपी उससे प्यार करता हूं, कहता था। वह उसे मना कर चुकी थी। जून 2021 में पीड़ित के परिचित के यहां पार्टी हुई थी। खाना ऊपर छत पर बन रहा था। पीड़िता उस पार्टी में गई थी। तभी आरोपी पहुंचा। उसने मौका पा कर मुंह दबाकर उसके साथ रेप किया। किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी देकर भाग गया। शर्मिंदगी के चलते वह चुप रह गई।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती है छात्रा

जून के बाद से उसका पीरियड रुक गया था। कुंडम में डॉक्टर को दिखाया था। कुछ समय से उसे पेट में दर्द हो रहा था। उसने नानी को आपबीती सुनाई। नानी के बताने पर पिता उसे एल्गिन ले गए। वहां पता चला कि वह छह माह के गर्भ से है। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अस्पताल की सूचना पर गढ़ा पुलिस बयान दर्ज करने पहुंची थी। गढ़ा पुलिस की जीरो पर दर्ज केस डायरी कुंडम (kundam area) पहुंची। पुलिस मामले में 21 दिसंबर को रेप, धमकी व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Hospital kundam area rape poxo act womb