भोपाल में हॉकी के 'महाकुंभ' का होगा आगाज, देश की 27 टीमों ने लिया भाग

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
भोपाल में हॉकी के 'महाकुंभ' का होगा आगाज, देश की 27 टीमों ने लिया भाग

BHOPAL. भोपाल में एक बार फिर महिला हॉकी खिलाड़ियों का जमावड़ा लगने जा रहा है। आज से 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप 2022 का शुभारंभ भोपाल में होने जा रहा है। इसमें देशभर से 27 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शिरकत करेंगी।









6 से 17 मई तक हॉकी टूर्नामेंट





पिछले कुछ समय से भोपालवासी पुरुष हॉकी में बेहतरीन प्रदर्शन के साक्षी बने हैं। इसी क्रम में अब भोपाल में 6 से 17 मई तक देश की बेहतरीन महिला हॉकी खिलाड़ी अपनी हॉकी स्टिक का जादू बिखेरेंगी। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप 2022 की शुरुआत हो रही है। इस दौरान कुल 41 मैच खेले जाएंगे और चैंपियनशिप का फाइन मैच 17 मई को होगा।









देश की 27 टीमें कर रही पार्टीसिपेट





12वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप 2022 में मेजबान मध्यप्रदेश के अलावा चंडीगढ़, बिहार, हरियाणा, असम, बंगाल, पंजाब, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, कर्नाटक, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गोआ, गुजरात, केरल, तेलंगाना, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश की टीमें भाग ले रही हैं।



hockey National Championship 2022 hockey India Senior Women National Championship 2022 bhopal Hockey tournament Madhya Pradesh News in Hindi मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी भोपाल न्यूज Bhopal News हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप 2022 भोपाल नेशनल हॉकी टूर्नामेंट भोपाल हॉकी टूर्नामेंट hockey Women National Championship bhopal