भोपाल में 6 मई से शुरू होगी 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
भोपाल में 6 मई से शुरू होगी 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप

भोपाल. मध्य प्रदेश में स्पोर्ट्स काफी ज्यादा सक्रिय हो गया है। कई स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आयोजन प्रदेश में किया जाता है, जिनमें से कुछ इन्टर स्टेट लेवल के भी होते हैं। ऐसे ही टूर्नामेंट का आयोजन भोपाल में होने जा रहा है। अब तक पुरुष हॉकी टीम अपने बेहतरीन प्रदर्शन से भोपाल वासियों को आकर्षित कर रहे थे, लेकिन अब बारी महिलाओं की है। 6 से 17 मई तक भोपाल में 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप 2022 का आयोजन होगा, जिसमें पूरे देश की 27 टीमें शामिल होंगी।





ये टीमें होंगी शामिल





इस टूर्नामेंट का आयोजन मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा, जहां पर देश के अलग-अलग भागों की महिलाएं अपने टैलेंट को दिखाएंगे। टूर्नामेंट की मेजबानी मध्य प्रदेश के अलावा अन्य कई राज्य भी कर रहे हैं। इस लिस्ट में बिहार, चंडीगढ़, हरियाणा, आसाम, बंगाल, छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तराखंड, पुंड्डुचेरी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गोवा, दिल्ली, केरल, गुजरात, उड़ीसा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश भी कर रहे हैं। इन सभी राज्यों की महिला टीम हॉकी टूर्नामेंट में शामिल होगी और अपने बेहतरीन प्रदर्शन से लोगों को अपनी ओर आकर्षित भी करेंगी।





मप्र सरकार कर चुकी सम्मानित





मध्यप्रदेश हमेशा से खिलाड़ियों की मदद करने के लिए जाना जाता रहा है। पिछले साल हुए टोक्यो ओलिंपिक में अपने प्रदर्शन से देश का दिल जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का सम्मान किया जा चुका है। मध्यप्रदेश सरकार ने टीम की हर खिलाड़ी को 31-31 लाख रुपए प्रदान किए थे। इसके अलावा भी कई मौकों पर खिलाड़ियों की मदद की है।



 



Men's Hockey हॉकी इंडिया Sports Tournament Senior Women's National Championship Bhopal मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पुरुष हॉकी Hockey India स्पोर्ट्स टूर्नामेंट सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप भोपाल Major Dhyan Chand Hockey Stadium