भोपाल में अभिलाषा नारी सम्मान समारोह में 13 महिलाओं का विविधा कला एवं संस्कृति समिति ने किया सम्मान 

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
भोपाल में अभिलाषा नारी सम्मान समारोह में 13 महिलाओं का विविधा कला एवं संस्कृति समिति ने किया सम्मान 

BHOPAL. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर LNCT यूनिवर्सिटी के कैंपस में विविधा कला एवं सांस्कृतिक समिति ने 13 महिलाओं का सम्मान किया। यहां विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एवं समाज में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं का श्रीफल और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्ज्वलन के साथ सरस्वती वंदना की गई।





publive-image





नारी शक्ति पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी 





अभिलाषा कार्यक्रम में नारी सम्मान समारोह के साथ-साथ शुद्ध कथक पर आधारित देवी स्तुति, नारी शक्ति पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी गई। संस्था की बालिकाओं ने कत्थक और आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया। 





publive-image





ये भी पढ़ें...











publive-image





सेल्फ डिफेंस की प्रस्तुति 





विविधा कला एवं सांस्कृतिक समिति में शिक्षा ग्रहण कर रही बेटियां, जिन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए हैं। इन्होंने मंच पर हवा में तलवारबाजी की कला की प्रस्तुति दी। इसी के साथ एक-दूसरे पर लाठीबाजी के साथ शारीरिक बल का प्रदर्शन किया।  





इन  महिलाओं का हुआ सम्मान 





1. मीता वाधवा, समाज सेवा





2. नीना श्रीवास्तव, संगीत





3. अमिता खरे, कत्थक नृत्य 





4. नित्या तालरेजा, उद्यमी 





5. विशाखा श्रीवास्तव, फैशन एजुकेशन





6. भारती परिमल, साहित्य 





7. संगीता श्रीवास्तव, मीडिया 





8. रोईली वर्मा, फोटोग्राफी





9. सपना जोशी, वकालत 





10. पूजा चौरसिया, वाइल्डलाइफ 





11. सीमा चौहान, ब्यूटी





12. तरु दुबे, स्पेशल एजुकेशन 





13. साक्षी सक्सेना, खेल





publive-image





महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा हैं: कृष्णा गौर





विधायक कृष्णा गौर ने अभिलाषा नारी सम्मान समारोह के कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। महिलाओं ने समय काल के हिसाब से कई प्रकार की बुराइयों का सामना किया है, लेकिन महिलाएं आज सभी कई क्षेत्रों में अपने जौहर को दिखा रही हैं। अंतरिक्ष से लेकर कई ​क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी ताकत दिखाई है। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विविधा की सीनियर छात्राओं ने संगीत पर प्रस्तुति दी। 



MP News एमपी न्यूज International Women's Day अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस Abhilasha Nari Samman Samaroh Vividha Art and Culture Committee Honoring 13 women अभिलाषा नारी सम्मान समारोह विविधा कला एवं संस्कृति समिति 13 महिलाओं का सम्मान