/sootr/media/post_banners/bdc7e6808d9727b3b1026228e292290971cd87920b2d09812c9e116e7e4a5f37.png)
रायसेन. 13 साल की एक नाबालिग लड़की 16 साल के लड़के के साथ भाग गई थी। लड़की रायसेन जिले के बेगमगंज (Begumganj) की रहने वाली है। जबकि लड़का पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी का निवासी है। दोनों ऑनलाइन फ्री फ्रायर गेम (Free fire game love story) खेलते थे। इसी दौरान दोनों नाबालिग को इश्क का बुखार चढ़ा तो दोनों घर से भाग गए। शनिवार, 20 नवंबर को पुलिस ने दोनों को उत्तरप्रदेश के दीन दयाल उपाध्याय (मुगलसराय) स्टेशन से पकड़ लिया है।
1300 KM दूर से लेने आया लड़का
लड़की ने बताया कि हम सोशल साइट्स पर एक-दूसरे से बात करते थे। उसने मुझे भोपाल बुलाया। यहां से हम दोनों पश्चिम बंगाल के लिए निकले थे। लड़का 1300 किलोमीटर दूर वेस्ट बंगाल से लड़की को लेने के लिए आया था। वो शादी का बोलकर उसे अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि पहले हम कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल से अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस में सवार हुए। इसके बाद हम प्रयागराज होते हुए मुगलसराय पहुंचे थे।