केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं के 14 मॉडल जनता के बीच ले जाएगी बीजेपी, दौ सौ सीटें जीतने का है लक्ष्य

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं के 14 मॉडल जनता के बीच ले जाएगी बीजेपी, दौ सौ सीटें जीतने का है लक्ष्य

BHOPAL. मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अपने मिशन 2023 के लिए दो सौ दिन में दो सौ सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव में 109 सीट ही जीत पाई थी और सत्ता से बाहर हो गई थी। चुनावी तैयारी के मद्देनजर बीजेपी उपलब्धियों और योजनाओं के आधार पर चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। चुनाव में बीजेपी मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजना के 14 मॉडल को जनता के बीच ले जाएगी।





राज्य सरकार की उपलब्धियों को किया चिह्नित 





मॉडल में सबसे पहले नंबर पर भारत की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने को उपलब्धि बताया गया है। दावा किया गया है कि अर्थव्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत हुई है। मॉडल में मध्य प्रदेश का 'महाकाल लोक' भी शामिल किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार की उपलब्धियों और सरकारी योजनाओं को चिह्नित कर लिया गया है। मोदी सरकार ने भी मध्य प्रदेश को काफी तवज्जो दी है। 





ये खबर भी पढ़ें...











इन विकास कार्यों का पार्टी को मिलेगा फायदा





वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ताओं के अनुसारजल जीवन मिशन, 5 लाख का हेल्थ बीमा, 22 एम्स, किसानों को ₹6000 की राशि, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज, 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय, मुद्रा लोन, एक्सप्रेस हाईवे और एयरपोर्ट के विकास पर पार्टी को विधानसभा और लोकसभा चुनाव में लाभ मिलने वाला है। राम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, महाकाल लोक का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। केंद्र सरकार भी महाकाल लोक के विकास में बराबर की सहभागी है। इस बार विधानसभा चुनाव में महाकाल मंदिर के विकास कार्यों को मॉडल बताकर प्रचारित प्रसारित किया जाएगा।





महंगाई, बेरोजगारी पर बीजेपी को घेरेगी कांग्रेस 





कांग्रेस ने बीजेपी के मॉडल पर हमला बोला है। महंगाई, बेरोजगारी, वादाखिलाफी और सरकार गिराने के मुद्दे को कांग्रेस विधानसभा चुनाव में उठाएगी। कांग्रेसियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में इस बार जनता झूठ बोलने वालों को घर भेज देगी। इसी के साथ विकास कार्य और योजना में हुए भ्रष्टाचार का हिसाब भी जनता चुनाव में बराबर कर देगी। 





बीजेपी का दावा गुजरात जैसी आंधी चलेगी 





वैसे वर्ष 2018 में भाजपा ने नारा दिया था, अब की बार दो सौ पार, इस बार फिर भाजपा का दावा है कि वह दौ सौ से ज्यादा सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं। पार्टी ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में गुजरात जैसी आंधी चलेगी। 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में जीत का इतिहास बनेगा।



दौ सौ सीटें जीतने का लक्ष्य बीजेपी के 14 मॉडल मप्र में विधानसभा चुनाव 2023 MP News target of winning two hundred seats 14 models of BJP Assembly elections 2023 in MP Preparation for elections चुनाव की तैयारी एमपी न्यूज