सतना में नवोदय की असेंबली में बेहोश होकर गिरे 15 बच्चे, नाश्ते में खाया था पोहा

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
सतना में नवोदय की असेंबली में बेहोश होकर गिरे 15 बच्चे, नाश्ते में खाया था पोहा

सचिन त्रिपाठी, Satna. सतना के रहिकवारा में जवाहर नवोदय विद्यालय में असेंबली के दौरान 15 बच्चे अचानक गश खाकर गिर पड़े। आनन-फानन में बच्चों को नागौद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे बीमार क्यों हुए इसकी वजह का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। इलाज के बाद 15 में से 5 बच्चों की हालत सामान्य है। वहीं 10 बच्चों का इलाज जारी है।





एक के बाद एक बेहोश होकर गिर पड़े 15 बच्चे





असेंबली में सबसे पहले 2 बच्चे गश खाकर गिर पड़े। स्कूल प्रबंधन कुछ समझ पाता इससे पहले ही एक के बाद एक 15 बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े। ये देखकर स्कूल प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। बच्चों को आनन नागौद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें श्वेता रावत, दिव्या बागरी, यशिका नामदेव, नैंसी कोरी, हितिका बागरी, सृष्टि सिंह, दीपाक्षी सिंह, सुचिता सिंह और करीना अहिरवार शामिल हैं।





नाश्ते के बाद बुलाई गई थी असेंबली





रहिकवारा नवोदय विद्यालय में किसी विशेष अवसर पर ही असेंबली बुलाई जाती है। बुधवार को भी नाश्ते के बाद असेंबली बुलाई गई थी। असेंबली में छठवीं से लेकर 12वीं तक के सभी बच्चे पहुंचे थे। सभी बच्चे मेस में पोहा खाकर असेंबली में आए थे।





हीट स्ट्रोक या फूड प्वॉइजनिंग ?





सतना नवोदय के बच्चों के बीमार होने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि हीट स्ट्रोक या फूड प्वॉइजनिंग की वजह से बच्चों की तबीयत बिगड़ी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टर वीके तिवारी ने बताया कि कुछ सैंपल सतना के जिला अस्पताल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद तबीयत बिगड़ने की वजह सामने आएगी। नागौद के विधायक नागेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हालचाल जाना।



Rahikwara MP News jnv satna नागौद सतना MP satna fell ill बीमार मध्यप्रदेश की खबरें Children Nagod बच्चे jnv मध्यप्रदेश assembly रहिकवारा जवाहर नवोदय विद्यालय