उज्जैन में क्षिप्रा तट पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 18 लाख 82 हजार दीये जलाए; अयोध्या का 15.76 लाख दीये का रिकॉर्ड तोड़ा

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
उज्जैन में क्षिप्रा तट पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड,  18 लाख 82 हजार दीये जलाए; अयोध्या का 15.76 लाख दीये का रिकॉर्ड तोड़ा

UJJAIN. महाशिवरात्रि पर उज्जैन में क्षिप्रा का तट 18 लाख 82 हजार दीयों से रोशन हो गया। शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में क्षिप्रा के तट पर 18 लाख 82 हजार दीये जलाए गए। इसके साथ ही उज्जैन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। अयोध्या का 15 लाख 76 हजार दीये का रिकॉर्ड अब उज्जैन ने तोड़ दिया है। ये 18.82 लाख दीये जलाने के लिए 52 हजार लीटर तेल, 25 लाख बाती, 600 किलो कपूर और 4 हजार माचिस का इंतजाम किया गया था।









18 लाख 82 हजार 229 दीये जले





सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आप सभी उज्जैनवासियों को बधाई देता हूं। 18 लाख 82 हजार 229 दीपक जलाकर आपने नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। महाकाल बाबा की नगरी में आज सबकुछ अलौकिक है। आज से उज्जैन में विक्रम महोत्सव प्रारंभ हो रहा है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आनंद की वर्षा हो रही है। शिव और शक्ति, शक्ति के बिना काम नहीं चलता है। मैं अपनी मां, बहन और बेटियों में देवी मैया को देखता हूं। 







— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 18, 2023





अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ा







publive-image



उज्जैन में क्षिप्रा के तट पर जलाए गए 18 लाख 82 हजार दीये







मध्यप्रदेश ने उज्जैन में 18 लाख 82 हजार दीये जलाकर अयोध्या के 15 लाख 57 हजार दीये का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2022 में महाशिवरात्रि पर उज्जैन में शिप्रा के रामघाट पर 11 लाख 71 हजार दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद दीपावली पर अयोध्या में 15 लाख 57 हजार दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अब उज्जैन में 18.82 लाख दीये जलाकर अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ा है।





20 हजार स्वयं सेवक और 400 पर्यवेक्षक रहे तैनात





प्रशासन ने इस आयोजन के लिए समितियों का गठन किया था। 225 दीयों को जलाने का दायित्व 2 स्वयं सेवकों पर था। हर यूनिट में 225 दीपक थे। लगभग 20 हजार स्वयं सेवक और 400 पर्यवेक्षक तैनात रहे।





सीएम शिवराज ने लाड़ली बहना योजना के बारे में बताया





सीएम शिवराज ने कहा कि निम्न मध्यमवर्गीय और गरीब बहनों के सशक्तिकरण के लिए हम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बना रहे हैं, जिससे उनके खाते में 1 हजार रुपए प्रतिमाह आएंगे। अवन्तिकावासियों, जनभागीदारी का ऐसा उदाहरण दुनिया में कहीं और मिलना मुश्किल है। मैं आपका स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। मध्यप्रदेश भी पीछे नहीं है, हम भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और आप सभी के सहयोग से मध्यप्रदेश दुनिया का अद्भुत प्रदेश बनेगा। जनभागीदारी की आपने अद्भुत मिसाल पेश की है। हमें स्वच्छता में भी उज्जैन को नंबर एक बनाना है और मध्यप्रदेश को भी नंबर एक बनाना है। मैं मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा, लेकिन आप भी मेरा साथ देने का संकल्प लें।



Preparing to make a world record 18.82 lakh lamp lit on the banks of Kshipra Mahashivaratri in Ujjain अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड उज्जैन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना क्षिप्रा के तट पर जले 18.82 लाख दीये उज्जैन में महाशिवरात्रि Guinness Book of World Records