रीवा : पंचायत चुनाव से पहले बड़ी लापरवाही, रिकॉर्ड रूम से 19 गांव के नक्शे गायब

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
रीवा : पंचायत चुनाव से पहले बड़ी लापरवाही, रिकॉर्ड रूम से 19 गांव के नक्शे गायब

Rewa. मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव सिर पर हैं और चुनाव से ठीक पहले रीवा में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रिकॉर्ड रूम से 19 गांव के नक्शे गायब हो गए हैं। इनकी जानकारी ढूंढने पर भी नहीं मिल रही है। किसानों को नक्शे की नकल भी नहीं दी जा रही है। गांव के नक्शे नदारद हैं। अब नए सिरे से 19 गांव के नक्शे तैयार किए जाएंगे। इसके लिए भू अभिलेख अधीक्षक से शासन के पास प्रस्ताव भेजा गया है।





नक्शे गायब होने के बाद भी खामोश बैठा रहा विभाग





रीवा दस्तावेज संधारण के मामले में मध्यप्रदेश में अजूबा है। यहां तहसील तो दूर गांव तक के रिकॉर्ड गायब हो जाते हैं। तहसीलों के पुराने रिकॉर्ड लापता है। रिकॉर्ड को जोड़-तोड़कर काम चलाया जा रहा है। रीवा जिले के एक नहीं 19 गांव के नक्शे ही रिकॉर्ड में नहीं हैं। गांव के नक्शे गायब होने के बाद भी विभाग खामोश बैठा रहा।





ग्रामीण परेशान, नए सिरे से तैयार होंगे नक्शे





रिकॉर्ड रूम से ग्रामीणों को नक्शे की नकल भी नहीं दी जा रही थी। लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। किसानों को जमीन की नकल देने में विभाग हाथ पीछे खींच लेता था। अब विभाग ने 19 गांवों का नए सिरे से सर्वे कराकर नक्शा तैयार करने का फैसला किया है। सर्वे का प्रस्ताव शासन के पास भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सर्वे शुरू कर दिया जाएगा।  



सर्वे MP News मध्यप्रदेश की खबरें MP missing रीवा Rewa रिकॉर्ड रूम Rewa record room गुम 19 गांव के नक्शे survey रीवा रिकॉर्ड रूम record room 19 village maps मध्यप्रदेश