उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में रहने वाले 2 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update

उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में रहने वाले 2 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर

Ujjain. उज्जैन के जिला चिकित्सालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां एक साथ आधा दर्जन मरीजों को लाया गया। जिसमें से दो की मौत हो गई। ये घटना अंबोदिया गांव स्थित सेवाधाम आश्रम की है। यहां से 6 लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया, जिसमें से 2 लोग मृत थे। बाकी लोगों का डॉक्टर ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया। एक युवक को गंभीर हालत में इंदौर के लिए रेफर किया गया है। तीन लोगों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। 







— TheSootr (@TheSootr) May 3, 2022





दो की मौत हुई





जानकारी के अनुसार, अंबोदिया स्थित सेवा धाम आश्रम में निराश्रित लोगों को रखा जाता है, जहां उनकी देखरेख की जाती है। 3 मई की सुबह उस वक्त हड़कंप मचा, जब अमर और लोकेश नाम के दो युवकों को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। कुछ देर बाद ही आशीष शर्मा, विश्वनाथ, प्रवीण दास और मनोज को भी आश्रमवासी अस्पताल लेकर पहुंचे। आशीष की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने इंदौर रेफर किया।





घटना के कारणों की जांच हो रही





वहीं अन्य को उपचार के लिए भर्ती किया गया। दो युवकों की मौत और 4 युवकों की हालत गंभीर बनी होने पर अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया। सीएमएचओ, सिविल सर्जन, आरएमओ और डॉक्टरों की टीम मामले की जांच के लिए पहुंच गई। कलेक्टर आशीष सिंह को मामले से अवगत कराया गया। आश्रम में रहने वाले युवकों की तबीयत किस वजह से बिगड़ी है इसका पता नहीं चल पाया है।



आशीष सिंह कलेक्टर Ashish Singh अमर collector अंबोदिया जिला अस्पताल सेवाधाम आश्रम Lokesh Amar district hospital Ambodia Sewadham Ashram Ujjain