/sootr/media/post_banners/a3421fa6ae0496ae12eae7491f7b6efe5add44e4c729d86e47c3b43e0652bb35.jpeg)
BHOPAL. देश के पहले उपराष्ट्रपति रहे डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर हर साल 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है। आज यानी 5 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के 46 बेस्ट टीचर्स को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित करेंगी। ये शिक्षक देश के अलग-अलग राज्यों से चुने गए हैं। राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए मध्य प्रदेश के 14 शिक्षकों का चयन किया गया है। इसमें प्राइमरी क्लास के 8 और और मिडिल क्लास के 6 शिक्षक शामिल हैं। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2022 समारोह प्रशासन अकादमी स्थित स्वर्ण जयंती आडिटोरियम भोपाल में आयोजित किया जाएगा। समारोह में 14 शिक्षकों को राज्यपाल मंगूभाई पटेल सम्मनित करेंगे।
ओमप्रकाश पाटीदार और ओमप्रकाश पाटीदार को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार
शाजापुर के रहने वाले ओमप्रकाश को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले उन्हें दो बार राज्य स्तरीय पुरस्कार भी मिल चुका है। 15 साल की नौकरी में उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ठ प्रयासों के लिए उन्हें अब राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। रायसेन के शासकीय प्राथमिक शाला सालेगढ़ के शिक्षक नीरज सक्सेना का चयन भी राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए किया गया है। आदिवासी बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए उन्होंने सराहनीय प्रयास किए हैं। जब नीरज सक्सेना ने स्कूल ज्वाइन किया था तब सिर्फ 10 बच्चे स्कूल आते थे। उन्होंने अपने स्वयं के खर्चे से स्कूल का रंग रोगन करा इसकी सूरत बदली। उनकी पहल का ही परिणाम है कि आज स्कूल में बच्चों की संख्या 10 से बढ़कर 130 हो गई है।
मिडिल क्लास के ये शिक्षक होंगे सम्मनित
राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए मिडिल क्लास में प्रदेश भर से 6 शिक्षक का चयनित हुए हैं। इनके नाम हैं- जगदीश गुजराती, मा.शि०, शा. उत्कृष्ट, उ.मा.विद्यालय बडवानी, शिक्षिका ज्योत्सना मालवीय, मा.शि. शा.हाईस्कूल हुडा, शिक्षक सुधाकर पाराशर, प्राचार्य, शासकीय सुभाष उत्कृष्ट, उ.मा.विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल, मा.शि.शा. उ.मा.विद्यालय चिमनाखोरी, सिवनी, सारिका घारू, मा.शि.शा. उ.मा.विद्यालय सॉडिया, विजय कुमार श्रीवास्तव, उ.मा.शि. उत्कृष्ट, उ.मा.विद्यालय विदिशा, शिक्षक भूपेन्द्र कुमार चौधरी।
प्राइमरी क्लास के ये शिक्षक होंगे सम्मानित
राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए प्राइमरी क्लास में प्रदेश भर से 8 शिक्षक का चयनित हुए हैं। इनके नाम हैं- विपिन कुमार फौजदार सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला सलगापुर, संकुल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर, शिक्षिका ममता शर्मा, प्रा. शि.शा.प्र.शाला रघुनाथपुरा, खिलचीपुर, के.के.कुल्मी, शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय दशहरा मैदान उज्जैन, केशरी प्रसाद तिवारी, प्र.अ., शा.पूर्व माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड रीवा, अरुण कुमार पटेरिया प्राथमिक शाला चिकटा, माध्यमिक शिक्षक शासकीय कन्या प्राथमिक आश्रम शाला चिकार मण्डला, आशाराम कुशवाहा, प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला मदनपुर जिला टीकमगढ़, सरिता सिंह, प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला बालक, शिक्षक घनश्याम प्रसाद यादव।