खजाना: ग्वालियर में मिले सोने के 200 सिक्के, बंटवारे पर हुआ विवाद, ऐसे मिले

author-image
एडिट
New Update
खजाना: ग्वालियर में मिले सोने के 200 सिक्के, बंटवारे पर हुआ विवाद, ऐसे मिले

ग्वालियर. यहां की विज कपूर रेत खदान में सोने के 200 सिक्के (Gwalior gold coins) मिले हैं। ये इलाका भितरवार थाना क्षेत्र में आता है। 19 जनवरी की शाम को दो लड़कियां खेल रही थी। इसी दौरान बच्चियों को सिक्के मिले। लेकिन बच्ची के परिजन में हुए विवाद के चलते सिक्के किसी को नहीं मिल पाए। दरअसल, सिक्के मिलने की सूचना जैसे ही एक बच्ची के परिजन को मिली। परिजन ने तुरंत खदान पर पहुंचकर सारे सिक्के कब्जे में ले लिए। जबकि दूसरी बच्चे के परिजन को सिक्के नहीं मिले।



थाने में पहुंचा विवाद: खदान पर लड़कियां खेल रही थी। तभी दो सिक्के वहां दिखे। इसके बाद बच्ची ने परिजन को इसकी सूचना दी। परिजन ने तलाश की तो एक संदूक में 200 सिक्के मिले। वो लोग इन सिक्कों को अपने घर ले गए। इसके बाद दूसरी बच्ची के परिजन सिक्कों के बंटवारे के लिए पहली बच्ची के घर पहुंचे। लेकिन उन्होंने सिक्के देने से इंकार कर दिया। इसी दौरान विवाद हो गया, विवाद के चलते पुलिस को बुला लिया। पुलिस आई और सिक्के जब्त कर अपने साथ ले गई। 



पुरातत्व विभाग को सौंपे: भितरवार थाना प्रभारी राजकुमारी परमार ने बताया कि रेत खदान पर सिक्के मिलने की हमें सूचना मिली थी। सिक्कों को जब्त कर पुरातत्व विभाग को दे दिया है। विभाग इनकी जांच कर बताएगा कि ये सोने के है या फिर किसी और धातु के? वहीं, सिक्के मिलने के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। 


treasure सोने के सिक्के पर विवाद dispute over coins partition vij kapoor gold coins gold in bitarwar gold in mine khajana सोने के सिक्के 200 gold coins gold coins Gwalior Gwalior Chambal