उज्जैन के रामघाट पर महाशिवरात्रि पर एक साथ जलेंगे 21 लाख दीये, 52 हजार लीटर तेल लगेगा

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
उज्जैन के रामघाट पर महाशिवरात्रि पर एक साथ जलेंगे 21 लाख दीये, 52 हजार लीटर तेल लगेगा

UJJAIN. उज्जैन में महाशिवरात्रि पर रामघाट पर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। रामघाट पर एक साथ 21 लाख दीये जलाए जाएंगे। पिछले साल 1 मार्च को शिप्रा पर 11 लाख 71 हजार दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। 21 लाख दीये जलाने के लिए 52 हजार लीटर तेल लगेगा।





विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी





2022 में महाशिवरात्रि पर उज्जैन में शिप्रा के रामघाट पर 11 लाख 71 हजार दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद दीपावली पर अयोध्या में 15 लाख 57 हजार दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अब उज्जैन में 21 लाख दीये जलाकर अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी है।





किस सेक्टर में कितने दीये







  • सेक्टर A – केदारेश्वर घाट (लगभग 3.10 लाख दीप) 



  • सेक्टर B - सुनहरी घाट (लगभग 1.75 लाख दीप) 


  • सेक्टर C - दत्त अखाड़ा (लगभग 4.50 लाख दीप) 


  • सेक्टर D – राम घाट से बंबई धर्मशाला (लगभग 2.50 लाख दीप) 


  • सेक्टर E – बंबई धर्मशाला से नरसिंह मन्दिर (लगभग 3.75 लाख दीप)


  • सेक्टर F – भुखी माता मन्दिर की ओर माली घाट (लगभग 4.75 लाख दीप)






  • 20 हजार स्वयं सेवक और 400 पर्यवेक्षक





    प्रशासन ने इस आयोजन के लिए समितियों का गठन किया गया है। 225 दीयों को जलाने का दायित्व 2 स्वयं सेवकों पर होगा। हर यूनिट में 225 दीपक होंगे। लगभग 20 हजार स्वयं सेवक और 400 पर्यवेक्षक रहेंगे।





    ये खबर भी पढ़िए..





    ग्वालियर में नशे में धुत युवक ने कार की छत पर जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस तलाश में जुटी





    धूमधाम से होगा शिव-विवाह





    उज्जैन में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में भव्य आयोजन होगा। महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। महाशिवरात्रि पर पूरा शिवमय माहौल होता है।





    21 लाख दीये जलाकर मनेगी शिव दिवाली





    महाशिवरात्रि के दिन 18 फरवरी 2023 से वर्ष प्रतिपदा 22 मार्च तक नगर में विक्रमोत्सव होगा। महाशिवरात्रि पर शिप्रा नदी रामघाट और अन्य घाटों पर 21 लाख दीये लगाकर शिव दिवाली मनाई जाएगी। 



    विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी महाशिवरात्रि रामघाट पर जलेंगे 21 लाख दीये उज्जैन में बनेगा विश्व रिकॉर्ड preparation to make world record Mahashivratri 21 lakh lamps will be lit at Ramghat World record will be made in Ujjain