जबलपुर में स्कूल खोलने के नाम पर 2.6 करोड़ की धोखाधड़ी, EOW में FIR दर्ज

author-image
एडिट
New Update
जबलपुर में स्कूल खोलने के नाम पर 2.6 करोड़ की धोखाधड़ी, EOW में FIR दर्ज

ओपी नेमा, जबलपुर. जबलपुर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने शहर के तिलहरी इलाकें में रहने वाले दंपति पर मामला दर्ज किया है। दरअसल आरोपी पास्टर जय सिडनी और वैपुरी माधवी दोनों पति-पत्नी हैं। दोनों एनजीओ चलाते हैं। जिसका नाम क्रिश्चियन आर्गेनाइजेशन फॉर सोशल सर्विस है। दंपति इस आर्गेनाइजेशन के माध्यम से लोगों से मिलते जुलते थे और खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताकर गरीब बच्चो के लिए स्कूल खोलने के नाम पर फंड लेते थे।



यह है पूरा मामला: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में केलबरी लूथरन चर्च मंडला रोड तिलहरी निवासी वैपुरी माधवी एवं उनके पति पास्टर जय शिडनी के खिलाफ शिकायत मिली थी। एसपी EOW जबलपुर देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत के निर्देश पर शिकायत की जांच निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी से कराई गई। जांच में पाया गया कि वैपुरी माधवी तथा जय सिवनी मंडला रोड तिलहरी में क्रिस्चियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल सर्विस नामक एनजीओ से जुड़े हुए हैं तथा स्वयं को सामाजिक कार्यकर्ता बताकर गरीब बच्चों के लिए स्कूल खोलने हेतु लोगों से निवेश प्राप्त करते हैं।



जांच शुरू हुई: दोनों के द्वारा आपराधिक षड्यंत्र रच कर आवेदक एवं अन्य महिलाओं को किटी पार्टी में मिलकर उन्हें एनजीओ में निवेश का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करते हुए आरोपियों ने स्कूल खोलने के नाम पर नगद रुपए प्राप्त किए हैं। इसमें से कुछ रकम की रसीदें क्रिस्चियन ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल सर्विस नामक एनजीओ के नाम पर देकर करीब 2 करोड़, 60 लाख रुपए धोखाधड़ी करके हड़प लिए हैं। जांच के दौरान उक्त तथ्य पाए जाने पर दोनों आरोपी वैपुरी माधवी एवं जय सिडनी के खिलाफ धारा 420, 406,120 बी के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जबलपुर Madhya Pradesh केस दर्ज Jabalpur धोखाधड़ी एनजीओ case registered NGO पास्टर जय सिडनी मध्यप्रदेश वैपुरी माधवी fraud Pastor Jai Sidney Vaipuri Madhavi
Advertisment