Shivpuri: करसैना पंचायत चुनाव लड़ेंगे 3 फीट के प्रत्याशी, भ्रष्टाचार होगा मुद्दा

author-image
Manoj Bhargava
एडिट
New Update
Shivpuri: करसैना पंचायत चुनाव लड़ेंगे 3 फीट के प्रत्याशी, भ्रष्टाचार होगा मुद्दा

Shivpuri. शिवपुरी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन एसडीएम कार्यालय सहित कलेक्टर कार्यालय में भारी भीड़ उमड़ी। नामांकन दाखिले की इस भीड़ में शिवपुरी जिला मुख्यालय पर करसैना पंचायत के रहने वाले कल्याण सिंह आदिवासी अपने मजबूत इरादों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। कल्याण आदिवासी की लंबाई सिर्फ 3 फीट है लेकिन वे अपने मजबूत इरादों के साथ पंचायत सदस्य उम्मीदवार के तौर पर मैदान में कूदे हैं। नामांकन दाखिल करने की भीड़ भी आज कल्याण के इरादों को छुपा नहीं पाई। कल्याण का नामांकन अब चर्चा का विषय बना हुआ है।





भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे कल्याण





कल्याण सिंह की लंबाई सिर्फ 3 फीट है लेकिन वे अपने ऊंचे इरादों के साथ भ्रष्टाचार से दो-दो हाथ करना चाहते हैं। कल्याण सिंह करसैना गांव के रहने वाले हैं। वे इस बार वार्ड नंबर-2 से जनपद सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। कल्याण सिंह का कहना है कि गरीब लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आवास योजना सरपंच-सेक्रेट्री और अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। वे जनपद सदस्य बनकर अपने क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का काम करेंगे जिससे गरीब जनता को आवास योजना का लाभ मिल सके। इसके साथ ही राशन माफिया भी गांव-गांव में गरीबों के राशन को डकारने में लगे हुए हैं। उनके चुनाव जीतने के बाद राशन माफिया पर भी पैनी नजर रहेगी।



shivpuri MP News मध्यप्रदेश की खबरें MP करसैना पंचायत चुनाव 3 फीट के प्रत्याशी Karsaina Panchayat elections contest 3 feet candidate मध्यप्रदेश शिवपुरी