दमोह में बोरवेल में गिरने से 3 साल के प्रियांश की मौत, चिल्लाता रहा- मम्मी बचाओ

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
दमोह में बोरवेल में गिरने से 3 साल के प्रियांश की मौत, चिल्लाता रहा- मम्मी बचाओ

दमोह. यहां 3 साल का एक मासूम बच्चा खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया। बच्चे का नाम प्रियांश पिता धर्मेंद्र अठया है। प्रियांश करीब 15 से 20 फीट अंदर फंस गया था। पुलिस और प्रशासन की टीम ने बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू किया। बोरवेल के करीब ही जेसीबी से गहरा गड्ढा खोदा गया। 6 घंटे की मशक्कत के बाद प्रियांशु को निकाला। बोरवेल से निकालने के तुरंत बाद प्रियांशु को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्रियांश को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि बोरवेल के अंदर ही प्रियांश की मौत हो गई थी। 




— Jansampark Damoh (@PROJSDamoh) February 27, 2022




सुरंग बनाती रेस्क्यू टीम।

सुरंग बनाती रेस्क्यू टीम।




खेलते वक्त बोरवेल में गिरा: घटना 27 फरवरी की है। खेत पर खेलने के दौरान प्रियांश इसमें गिर गया। कुछ समय तक बच्चा नहीं मिला तो परिजन ने उसकी तलाश की। बोरवेल से मम्मी बचाओ, मम्मी बचाओ की आवाज आ रही थी। परिजन की सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बोरवेल करीब 28 फीट गहरा है। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए हैं। सबसे पहले गड्ढे में ऑक्सीजन पहुंचाई गई। इसके साथ ही 2 जेसीबी मशीन ने गड्ढा खोदा। सुरंग बनाकर बच्चे को निकालने का काम किया गया। हालांकि, प्रियांश को बचाया नहीं जा सका। 


Rescue damoh MP acciedent बच्चा दमोह ट्यूबवेल रेस्क्यू बोरवेल fell in borewell borewell
Advertisment