3 साल के मासूम ने निगला 5 का सिक्का, श्वास नली में फंसने से दम घुटा, मौत

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
3 साल के मासूम ने निगला 5 का सिक्का, श्वास नली में फंसने से दम घुटा, मौत

Jabalpur. जबलपुर में एक तीन साल के बच्चे की खेल-खेल में मौत हो गई। दरअसल बच्चे ने पांच रुपए का सिक्का निगल लिया था जो उसकी श्वास नली में फंस गया। थोड़ी देर बाद बच्चा बेहोश हो गया और उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।



हाथ में सिक्का था, निगल गया मासूम



3 साल का बच्चा अपने पिता के साथ बरबटी गांव से बरेला जाने के लिए घर से निकला था। उसके पास पांच रुपए का एक सिक्का था। मासूम ने खेलते-खेलते बच्चे ने सिक्का निगल लिया। थोड़ी ही देर बाद बच्चा उल्टी करने लगा। इसके बाद वो बेहोश हो गया। पिता ने आसपास के डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद वो बच्चे को लेकर बरगी गया। लेकिन बच्चा अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था।



बच्चों के माता-पिता को सबक



आपके बच्चे के साथ ऐसी अनहोनी न हो इसके लिए खास ध्यान रखने की जरूरत है। पहली बात तो बच्चों को सिक्के या कोई धातु की वस्तु देना नहीं चाहिए। अगर ऐसा लगे कि बच्चे को खांसी चल रही है तो उसे नजरअंदाज न करें। फौरन डॉक्टर के पास जाएं। अगर बच्चा सिक्का निगल लेता है तो किसी भी डॉक्टर को दिखाने के बजाय ईएनटी स्पेशलिस्ट को दिखाएं। ईएनटी स्पेशलिस्ट नाक, कान, गले के विशेषज्ञ होते हैं। ये उल्टी कराकर सिक्का निकाल देते हैं।

 


जबलपुर MP News मध्यप्रदेश की खबरें Jabalpur MP dies बच्चा जबलपुर की खबरें 5 रुपए का सिक्का मौत निगला सिक्का 5 rupee coin swallowing 3 year old child