ट्रांफसर: 31 IAS अफसरों के तबादले, उमाशंकर भार्गव विदिशा और अरविंद दुबे रायसेन DM बने

author-image
एडिट
New Update
ट्रांफसर: 31 IAS अफसरों के तबादले, उमाशंकर भार्गव विदिशा और अरविंद दुबे रायसेन DM बने

भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार ने शनिवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने देर रात 27 IAS अफसरों की ट्रांसफर (transfer list) सूची जारी की थी। इसके कुछ देर बाद विभाग ने 4 और IAS अफसरों की तबादला सूची जारी की। इस तरह कुल 31 अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। इसमें ज्यादातर जिलों के कलेक्टर (DM) है। वहीं, आगामी उपचुनाव वाले जिले आलीराजपुर और निवाड़ी के कलेक्टर भी बदले गए हैं।

14 कलेक्टर बदले

सामान्य प्रशासन विभाग ने 14 कलेक्टर को इधर से उधर किया है। ट्रांसफर के बाद उमाशंकर भार्गव को विदिशा और अरविंद दुबे को रायसेन कलेक्टर बनाया गया है। सागर कलेक्टर दीपक सिंह को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह की नाराजगी भारी पड़ी। उन्हें शिक्षा विभाग में अपर आयुक्त बनाया गया है।

 इस लिंक पर ट्रांसफर सूची देखिए। 

">
 

" data-width="640">
" class="fb-xfbml-parse-ignore">Posted by ">TheSootr on ">Saturday, September 4, 2021

रोक के बाद भी ट्रांसफर जारी

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शाम को मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस से तबादलों को लेकरचर्चा की थी। सीएम 13 सितंबर को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं। इससे पहले जिलों में नए अफसरों की पदस्थापना की जा रही है। प्रदेश में 31 अगस्त के बाद तबादलों पर रोक है। लेकिन यह नियम IAS, IPS, SAS और DSP पर लागू नहीं होता है। इस कारण रोक के बाद भी अधिकारियों के ट्रांसफर जारी है।

mp transfer IAS transfer The Sootr तबादले transfer अफसरों के ट्रांसफर raisen dm CM Shivraj vidisha dm dm change ट्रांफसर