321 जिला प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर को अगले आदेश तक करना होगा इंतजार

author-image
Anjali Singh
एडिट
New Update
321 जिला प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर को अगले आदेश तक करना होगा इंतजार

Bhopal. मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य शिक्षा केंद्र ने जिला परियोजना समन्वयक के पद पर नियुक्ति के लिए 24 से 31 मई को आयोजित होने वाले इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार http://www.educationportal.mp.gov.in/ पर विजिट कर सकते है।




मध्य प्रदेश शासन के राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से जारी सूचना के अनुसार समग्र शिक्षा अभियान मिशन के अंतर्गत अलग-अलग जिलों में जिला परियोजना समन्वयक (प्रोजेक्ट कार्डिनेटर) के पद की पूर्ति प्रतिनियुक्ति से किए जाने के लिए प्रशासकीय निर्णय के अनुसार 321 प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संवर्ग के अधिकारियों को दस्तावेज परीक्षण और साक्षात्कार के लिए 24 मई से 27 मई 2022 और 30-31 मई 2022 को बुलाया गया था।





सूचना पत्र में बताया गया कि, उक्त कार्रवाई आगामी आदेश तक स्थगित की जाती है। यह सूचना पत्र रमाकांत तिवारी नियंत्रक स्थापना राज्य शिक्षा केंद्र के साइन से और संचालक के आदेशानुसार जारी किया गया है। यह आदेश दिनांक 23 मई 2022 को साइन किया गया और 24 मई 2022 को एमपी एजुकेशन पोर्टल पर अपलोड किया गया।



जारी आदेश।




समग्र शिक्षा अभियान मिशन के अंतर्गत मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला परियोजना समन्वयक के पद पर पूर्ति प्रतिनियुक्ति के लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने शार्टलिस्ट कर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई थी। प्रशासकीय निर्णय के अनुसार उचत्तर माध्यमिक विद्यालय के 321 प्राचार्य संवर्ग के अधिकारियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया गया था। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पात्र पाए जाने के बाद इन उम्मीदवारों का इंटरव्यू आयोजित किया जाना था, लेकिन इसके पहले ही इसे स्थगित कर दिया गया है। अब उम्मीदवारों को आगामी आदेश आने तक का इंतेजार करना पड़ेगा।


समग्र शिक्षा अभियान Madhya Pradesh साक्षात्कार स्थगित राज्य शिक्षा केंद्र जिला परियोजना समन्वयक Samagra Shiksha Abhiyan order relesed Interview postponed District Project Coordinator State Education Center मध्य प्रदेश आदेश जारी