BHOPAL: चारधाम यात्रा पर गए 35 तीर्थयात्री बद्रीनाथ में फंसे, गिरा पहाड़ का मलबा, यात्री हुए परेशान

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
BHOPAL: चारधाम यात्रा पर गए 35 तीर्थयात्री बद्रीनाथ में फंसे, गिरा पहाड़ का मलबा, यात्री हुए परेशान

BHOPAL.बरसात के दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइडिंग(Landsliding), बादल फटने (Cloudburst)की घटनाएं आम है। इसी बीच चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) पर गए भोपाल के 35 तीर्थयात्री बद्रीनाथ (Badrinath) में फंसे गए। बद्रीनाथ हाईवे (Badrinath Highway) पर पहाड़ का मलबा (mountain debris) गिर गया। इस वजह से वहां पर लगभग 10 घंटे तक रास्ता बंद हो गया। इस वजह से वहां आए कई लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भोपाल के अलावा प्रदेश के अलग-अलग शहर के लोग फंसे हुए हैं। बद्रीनाथ हाइवे पर पहाड़ गिरने की घटना में किसी को चोट नहीं आई है। सभी यात्री ठीक है। 



मलबा अचानक भरभराकर हाईवे पर लगा गिरने 



जानकारी के मुताबिक भोपाल (Bhopal) से चारधाम यात्रा पर  35 तीर्थयात्री गए थे। सभी तीर्थयात्री बद्रीनाथ से दर्शन करके हरिद्वार (

Haridwar) वापस आ रहे थे। इस बीच रात करीब 3 बजे भूस्खलन की वजह से पहाड़ का मलबा अचानक भरभराकर हाईवे पर गिरने लगा। रास्ते बंद हो गए। वहां मौजूद लोग लगभग 10 घंटे तक फंसे रहे। ये हादसा पीपल कोठी (Peepal Kothi) के पास पागल नाला (Pagal Nala) पर हुआ है। 



नहीं हुई कोई जनहानि



वहीं चमोली पुलिस कंट्रोल रूम (Chamoli Police Control Room) के अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ों के अचानक मलबा गिरने लगा था। हालांकि मशीनों की मदद से रोड क्लियर हो गया है। पहाड़ गिरने की घटना में किसी को चोट नहीं आई है। सभी यात्री सुरक्षित है। 




तीर्थयात्री Cloudburst Badrinath Highway Badrinath पर पहाड़ का मलबा Bhopal Landsliding बद्रीनाथ हाईवे बद्रीनाथ चारधाम यात्रा बादल फटने Chardham Yatra mountain debris लैंडस्लाइडिंग भोपाल