नेपाल बॉर्डर से 4 लड़कियां बरामद, केटरिंग की जगह शादी में करा रहे थे अश्लील डांस

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
नेपाल बॉर्डर से 4 लड़कियां बरामद, केटरिंग की जगह शादी में करा रहे थे अश्लील डांस

ओपी नेमा, Jabalpur. मदन महल पुलिस ने जबलपुर की 4 लड़कियों को नेपाल बॉर्डर से बरामद किया है। गरीब लड़कियों को काम का लालच देकर उन्हें शहर से बाहर ले जाकर गलत काम कराया जा रहा था। 4 लड़कियों को वेटर का काम कराने के बहाने आरोपी अपने साथ ले गए थे लेकिन वहां ले जाकर उनसे शादी-पार्टियों में अश्लील डांस कराया जाने लगा। लड़कियों को प्रताड़ित भी किया जा रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक महिला सहित अन्य आरोपी फरार हैं।



वेटर का काम कराने के बहाने झांसे में फंसाया



मदन महल थाना प्रभारी नीरज वर्मा के मुताबिक गेट नंबर-4 के पास रहने वाले शनि सोंधिया और उनकी पत्नी विधि सोंधिया कुछ महीने पहले 4 लड़कियों को अपने साथ वेटर का काम कराने प्रयागराज ले गए थे। वहां पर उनसे वेटर का काम कराने की बजाय शादी और पार्टियों में अश्लील डांस कराया जाने लगा। आरोपी लड़कियों को प्रताड़ित भी करते थे। एक लड़की ने पुलिस से संपर्क करके बताया कि वे नेपाल बॉर्डर के पास मोतीहारी इलाके में हैं।



नेपाल बॉर्डर भेजी गई थी पुलिस टीम



पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ बहुगुणा को दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर एक टीम गठित की गई और नेपाल बार्डर मोतीहारी इलाके में भेजी गई। टीम ने दबिश देते हुए मौके से शनि सोंधिया और रामसागर शर्मा को गिरफ्तार किया। वहीं विधि सोंधिया और आरोपी लवकुश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों लड़कियों को बरामद कर लिया।

 


जबलपुर नेपाल बॉर्डर MP News मध्यप्रदेश की खबरें MP 4 girls recovered Jabalpur obscene dance लड़कियां human trafficking Crime Nepal border मानव तस्करी मध्यप्रदेश