मध्य प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में जारी रहेगी 5 डे वर्किंग, जानें क्या है सरकार का नया आदेश 

author-image
Sunil Shukla
एडिट
New Update
मध्य प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में जारी रहेगी 5 डे वर्किंग, जानें क्या है सरकार का नया आदेश 

BHOPAL।  सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार) कामकाज की व्यवस्था अगले आदेश तक यथावत रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मंगलवार, 20 दिसंबर को सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में लिखा गया है कि प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों के कार्य दिवस सप्ताह में 5 दिन निर्धारित करने संबंधी व्यवस्था अगले आदेश तक यथावत प्रभावशील रहेगी।



अभी 31 दिसंबर तक लागू है 5 डे वर्किंग  



बता दें की प्रदेश में कोविड-19 महामारी के चलते सरकार ने 10 जून 2022 को सरकारी कार्यालयों के कार्य दिवस सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित करने का आदेश के तहत 5 डे वर्किंग की व्यवस्थाा 06 महीने के लिए बढ़ा दी थी।  यह आदेश अभी 31 दिसंबर 2022 तक प्रभावशील है। नए आदेश से प्रदेश में सभी सरकारी दफ्तर अब सप्ताह में 5 दिन ही संचालित होंगे। 



8 अप्रैल 2021 से लागू हुई थी 5 डे वर्किंग 



प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर आने के बाद 8 अप्रैल 2021 से 5 डे वर्किंग लागू की थी। ये आदेश 31 जुलाई तक प्रभावशील था। बाद में  इसे 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया। 31 अक्टूबर के बाद 5 डे वर्किंग को 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ाया था। इसके बाद अब सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की 5 डे वर्किंग को 30 जून तक के लिए बढ़ाया था।


MP News एमपी न्यूज Madhy Pradesh 5 day working Government new order will continue in government offices सरकार का नया आदेश सरकारी दफ्तरों में जारी रहेगी
Advertisment