छतरपुर के युवक के पेट में फंसा 5 फीट लंबा सरिया, लोडिंग वाहन से पहुंचा अस्पताल

author-image
एडिट
New Update
छतरपुर के युवक के पेट में फंसा 5 फीट लंबा सरिया, लोडिंग वाहन से पहुंचा अस्पताल

छतरपुर. युवक के पेट में पांच फीट लंबा सरिया घुसा। युवक की उम्र 35 साल बताई जा रही है। अच्छी बात ये रही कि उसकी जान बच गई। सरिया इतना लंबा था कि मरीज एंबुलेंस से नहीं, लोडिंग वाहन से अस्पताल पहुंचा। सिटी स्कैन और एक्स-रे नहीं हो पा रहा था क्योंकि सरिया के कारण युवक जांच कक्ष में नहीं जा पा रहा था। इस स्थिति में सोनोग्राफी मशीन को बाहर लाकर जांच की गई। तब जाकर 6 डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया। युवक की हालत ठीक बताई जा रही है।



यह है पूरा मामला : किशनगढ़ के रहने वाले बाबूलाल अहिरवार मिस्त्री (मकान बनाने का काम करते) हैं। वह गांव में काम कर रहे थे। तभी अचानक छत टूट गया। इस कारण वह सरिया पर आ गिरे, जिससे उसके पेट में सरिया घुस गया। घटना के बाद पीड़ित को छतरपुर ले जाया गया।



डॉक्टर ने ये कहा : डॉक्टर मनोज चौधरी ने बताया कि लोहे का सरिया पेट के आर-पार था। जिसे निकाल दिया गया। ऑपरेशन को जल्द ही शुरू कर दिया गया था क्योंकि घायल के संबंध में स्थानीय अस्पताल से पहले ही सूचना मिल गई थी। इसलिए अस्पताल में पूरी व्यवस्था पहले ही हो चुकी थी। 6 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने 2 घंटे में ऑपरेशन किया। 


Operation Accident Madhya Pradesh Chhatarpur डॉक्टर मनोज चौधरी किसनगढ़ Dr. Manoj Chaudhary Kisangarh ऑपरेशन छतरपुर मध्यप्रदेश एक्सीडेंट