/sootr/media/post_banners/2a76136e1aa55880f24ddd8d42ea0892430f95c8cd6a951828faee4a25fc0284.png)
जबलपुर (Jabalpur) में मानवता शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 14 साल की 10वीं की एक छात्रा के साथ उसके प्रेमी सागर मिश्रा (22) ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को अपने 4 दोस्तों के हवाले कर दिया। आरोपी के चारों दोस्तों ने भी छात्रा के साथ दुराचार (Gangrape) किया। छात्रा 9 महीने में दूसरी बार गैंगरेप का शिकार हुई है। इससे पहले सागर ने छात्रा को इसी तरह मिलने बुलाया था। जिसके बाद आरोपी समेत 9 लोगों के खिलाफ छात्रा ने रेप का मामला दर्ज कराया था।
शादी का झांसा देकर छात्रा को बुलाया
गोराबाजार पुलिस के मुताबिक छात्रा गौर क्षेत्र में रहती है। उसका ननिहाल उमरिया (Umaria) में हैं। आरोपी प्रेमी सागर मिश्रा भी उमरिया का है। उसने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था। 9 सितंबर को सुबह 11 बजे के लगभग सागर जबलपुर पहुंचा। यहां उसने छात्रा को एक कमरे में बुलाया। आरोपी ने छात्रा के साथ रेप किया। इसके बाद अमजद (29), साहिल खान (22), निकलेश उर्फ निक्की विलियम्स (35), दीप्पू अहिरवार (26) को सौंप दिया। छात्रा का आरोप है कि सागर के जाने के बाद रात में चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
परिजन ने लोकेशन से ढूंढा
जब छात्रा देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजन ने पुलिस की मदद से छात्रा को ढूंढना शुरू किया। इसके बाद पुलिस छात्रा के टावर लोकेशन के आधार पर प्रगति नगर उस मकान पर पहुंची, जहां छात्रा के साथ तीनों आरोपी मौजूद थे। पुलिस ने छात्रा को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। इससे पहले जनवरी 2021 में उमरिया दो बार अपहरण कर नौ लोगों ने गैंगरेप किया था। उमरिया (Umaria) के कोतवाली थाने में 14 जनवरी को ये प्रकरण दर्ज हुआ था। आरोपियों में कुछ ट्रक ड्राइवर और ढाबा संचालक भी थे।