MP में 5 हजार महिलाओं से ठगी: रोजगार देने एजेंट-ऑफिस बनाए, उड़ा ले गए करोड़ों

author-image
एडिट
New Update
MP में 5 हजार महिलाओं से ठगी: रोजगार देने एजेंट-ऑफिस बनाए, उड़ा ले गए करोड़ों

ग्वालियर. यहां रोजगार के नाम पर ठगी (Fraud in gwalior) करने का मामला सामने आया है। कंपनी के एजेंट का आरोप है कि कम से कम 5 हजार महिलाओं (fraud of gwalior women) के साथ ठगी की वारदात हुई है। आरोपी गरीब महिलाओं के करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गए। ये पूरी वारदात एक फर्जी कंपनी के जरिए अंजाम दी गई। दरअसल, सिटी सेंटर इलाके के साक्षी एन्क्लेव में डायनामिक रिटेल (Dynamic Retail company fruad) नाम की कंपनी का ऑफिस था। इसके कर्ता-धर्ताओं ने अचानक ऑफिस पर ताला जड़ दिया, और महिलाओं के पैसे लेकर फरार हो गए। जिसके बाद 10 जनवरी को सैंकड़ों आक्रोशित महिलाओं ने सिरौल चौराहे (Sirol chauraha gwalior womens portest) पर चक्काजाम किया।



महिलाओं से 1500-1500 रुपए लिए: सिटी सेंटर में कंपनी का ऑफिस है। मजदूर महिलाओं को रोजगार (Moti employment fruad in gwalior) देने के नाम पर उनसे 1500-1500 रुपए लिए गए। कुछ दिन बाद जब महिलाएं काम मांगने कंपनी ऑफिस पहुंचीं तो कंपनी संचालक ताला लगाकर गायब हो गया। कंपनी ने पूरे शहर में अपना नेटवर्क बना रखा था। इसके लिए शहर के कई हिस्सों में ऑफिस खोले थे, जो गरीब बस्तियों की महिलाओं को रोजगार का झांसा देकर ठगने का काम कर रहे थे। महिलाओं ने कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 



इस तरह की महिलाओं से ठगी: पीड़िता भूरी बाई ने बताया कि मैंने काम के लिए दो पर्चे बनवाए थे। इसके लिए मैंने 3 हजार रुपए दिए थे। मेरे मोहल्ले की 500-600 महिलाएं ने भी पर्चे बनवाए थे। ये लोग 50 रुपए में एक पैकेट रोज देने वाले थे। वहीं, कंपनी के एजेंट समीर अम्ब ने बताया कि कंपनी में मेरे डेढ़ लाख रूपए फंसे हुए हैं। एक महिला से इन्होंने 1500 रुपए जमा कराए हैं। कम से कम 5 हजार महिलाएं ठगी की शिकार हुई है। ये चार लोग लगभग 8 से 10 करोड़ रुपए लेकर भाग गए। सभी (MP 07, CK 3425) आर्टिका गाड़ी से भागे हैं।



आर्टिफिशियल मोती बनाने का ऑर्डर देते थे: सिरौल थाना TI गजेंद्र धाकड़ ने बताया कि साक्षी अपार्टमेंट में एक कंपनी खोली गई थी। वह माला में लगने वाले आर्टिफिशियल मोती (artificial pearl order) बनाने का ऑर्डर देते हैं। इन्होंने अलग-अलग जगह अपने एजेंट बनाकर रखे थे। कुछ ब्रांच भी इन्होंने खोली थी। ब्रांच और लोगों के जरिए ये ऑर्डर इकठ्ठा करते थे। माल बुलवाकर महिलाओं को सप्लाई देते थे। अभी इनका मैनेजर ऑर्डर लेकर चला गया है। पुलिस को शिकायत मिली है कि 100 महिलाओं के साथ ठगी हुई है। इनकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।



( ग्वालियर से मनोज चौबे की रिपोर्ट।)


Employment ग्वालियर में महिलाओं से ठगी artificial pearl order fraud Moti employment fruad in gwalior Sirol chauraha gwalior womens portest Dynamic Retail company fruad fraud of gwalior women Fraud in Gwalior
Advertisment