रिश्ते तार-तार: 56 साल की सास के बॉयफ्रेंड ने किया बहू का रेप, रायसेन में कराई FIR

author-image
एडिट
New Update
रिश्ते तार-तार: 56 साल की सास के बॉयफ्रेंड ने किया बहू का रेप, रायसेन में कराई FIR

रायसेन. भोपाल के बैरागढ़ की 31 वर्षीय महिला ने अपने मायके रायसेन में रेप (Raisen Rape case) का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसकी 56 वर्षीय सास के बॉयफ्रेंड ने अप्रैल 2020 में उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद से वह लगातार डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। महिला ने हिम्मत करके अपनी भाभी को आपबीति सुनाई। इसके बाद महिला थाने जाकर पीड़िता ने मामला दर्ज कराया।

सास का लिव-इन पार्टनर है आरोपी

शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी सास ससुर को छोड़कर एक गोपाल नाम के एक लड़के के साथ लिव इन (Live In relationship) में रहती है। महिला अपने पति के साथ किराए के कमरे में बैरागढ़ इलाके में रहती है। पति दूध की डेयरी चलाता है।

महिला ने बताया कि सास के साथ गोपाल का भी कमरे पर आना जाना था। इसी दौरान अप्रैल 2020 में उसने मुझे अकेला पाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। मैंने मना किया तो बोला कि तेरे पति को जान से मार दूंगा। इसके बाद से वह लगातार डेढ़ साल से दुष्कर्म कर रहा था।

आरोपी की धमकी से डर गई थी महिला

महिला ने भाई के साथ जाकर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी संगीता ने बताया कि आरोपी की धमकी से वह इतना डर गई थी कि उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। उसके बाद से वह डिप्रेशन में चली गई थी।

Raisen Rape case रायसेन Bhopal The Sootr bairagarh rape case सास का लिव इन पार्टनर