मध्यप्रदेश में 75 IPS के तबादले, 29 जिलों के SP बदले, अवधेश कुमार गोस्वामी भोपाल एडि. पुलिस कमिश्नर बनाए गए, आदेश जारी

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश में 75 IPS के तबादले, 29 जिलों के SP बदले, अवधेश कुमार गोस्वामी भोपाल एडि. पुलिस कमिश्नर बनाए गए, आदेश जारी

BHOPAL. मध्यप्रदेश में शनिवार (25 मार्च) की शाम शिवराज सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी की है। प्रदेश के 75 से ज्यादा IPS की तबादला सूची जारी की गई है। इसमें कई जिलों के SP बदले गए हैं। आपको बता दें कि लंबे समय से प्रदेश में पुलिस विभाग में तबालदला सूची जारी होने की अटकलें लगाई जा रही थी। इन तबादलों में कई नाम ऐसे भा शामिल हैं, जिन्हें एक ही जिले में तीन साल से ज्यादा का समय हो चुका था।




— TheSootr (@TheSootr) March 25, 2023



सचिन कुमार को छिंदवाड़ा रेंज का उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया



अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) नगरीय पुलिस जिला भोपाल के सचिन कुमार को छिंदवाड़ा रेंज का उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। सेनानी, 29वीं वाहिनी विसबल, दतिया से मनोज कुमार श्रीवास्तव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है।



कुछ दिनों में एक सूची और जारी हो सकती है



ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी छतरपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला का ट्रांसफर खंडवा किया गया है। हरदा के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल को इंदौर का पुलिस उपायुक्त (यातायात) बनाया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में एक सूची और जारी हो सकती है। गृह विभाग ने 75 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है।



अन्य अधिकारियों के भी हुए तबादले



पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों का तबादला किया गया है। विधानसभा चुनाव से आईपीएस अधिकारियों की सबसे बड़ी सूची है। शाजापुर एसपी जगदीश डाबर को पुलिस उपायुक्त इंदौर बनाकर भेजा गया है। संजीव कुमार कंचन को भोपाल से हरदा एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। आगर एसपी के रूप में इंदौर से आईपीएस अधिकारी संतोष कोरी को भेजा गया है। छतरपुर से सचिन शर्मा को उज्जैन का एसपी बनाया गया है।


कई जिलों के एसपी बदले Madhya Pradesh Police आईपीएस के तबादले मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में तबादले SPs of many districts changed IPS transfers Transfers in Police Department in Madhya Pradesh मध्यप्रदेश पुलिस
Advertisment