रायसेन के सिलवानी में खूनी संघर्ष हुआ; 1 की मौत, 50 घायल, बाइक और दुकानें फूंकी

author-image
एडिट
New Update
रायसेन के सिलवानी में खूनी संघर्ष हुआ; 1 की मौत, 50 घायल, बाइक और दुकानें फूंकी

अंबुज महेश्वरी, रायसेन. रायसेन जिले में एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस संघर्ष में एक की मौत हुई है। जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं राजू नाम के युवक की मौत हो गई है। यह विवाद 18 मार्च की देर रात हुआ। जानकारी के मुताबिक, ये विवाद दो समुदायों के बीच हुआ है, जिसके बाद तनाव को देखते हुए इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। मारपीट के बाद हथियार चले और दोनों ओर से आगजनी होने लगी। उत्पात कर रहे लोगों ने 5 बाइक जला दी। 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।  साथ ही 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।




— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 19, 2022



यह है पूरा मामला: हिंसक झड़प में घायल हुए लोगों को सिलवानी और उदयपुरा के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के चंदपुरा खमरिया गांव की है। जहां देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दरअसल 18 मार्च की रात गली से निकलने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में बढ़कर खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग और पथराव शुरू हो गया। आक्रोशित लोगों ने वाहनों और मकानों को आग लगा दी। मामले में प्रशासन ने भी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के मकान तोड़ना शुरू कर दिए। घटना में प्रयुक्त दो हथियार, 12 बोर की रायफल, 2 ट्रेक्टर, एक बोलेरी पिकअप को जब्त किया गया है। 




— TheSootr (@TheSootr) March 19, 2022



प्रशासन मौके पर पहुंचा: इस झगड़े में एक की मौत हो गई और दोनों पक्षों के 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। आक्रोशित लोगों ने वाहनों और मकानों में आग लगा दी। इसके बाद गोलियां चलनी शुरू हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही आईजी दीपिका सूरी, कलेक्टर अरविंद दुबे और एसपी विकास शाहवाल के नेतृत्व में 4 थानों का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने कई उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। तनाव को देखते हुए गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है और इलाके में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।



शिवराज सिंह चौहान



अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे सीएम: संघर्ष में घायल हुए लोगों को सिलवानी और उदयपुरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान हमीदिया अस्पताल पहुंचे, यहां पर उन्होंने घायलों का हाल चाल लिया। उन्होंने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपए, 3 गंभीर घायल को 2-2 लाख रुपए और बाकी घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिस बालों को तैनात किया गया है।




— TheSootr (@TheSootr) March 19, 2022



विधायक ने गांव में डेरा डाला: विधायक सिंह ने गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शांति व्यवस्था के लिए सुरक्षा के इंतजाम करने व उपद्रव करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।



एसपी ने ये कहा: पुलिस अधीक्षक शाहवाल ने बताया है कि स्थिति नियंत्रण में है। घायलों का सिलवानी शासकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। कुछ घायलों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। एक व्यक्ति की मौत हुई है। गांव के अलावा अस्पताल में भी पुलिस बल तैनात है।



मौके पर आईजी दीपिका सूरी, डीआईजी जगत सिंह राजपूत, कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, एसपी विकास कुमार शाहवाल, एएसपी अमृत मीणा सहित अनेक पुलिस व प्रशासन के अधिकारी गांव में मौजूद हैं। 

 


Silwani Police Station रायसेन Tribal Community मुस्लिम समुदाय Violent Clashes हमीदिया अस्पताल Muslim community Raisen Hamidia Hospital शिवराज सिंह चौहान चंदपुरा खमरिया Chandpura Khamaria सिलवानी थाना आदिवासी समुदाय हिंसक झड़प SHIVRAJ SINGH CHOUHAN