डॉक्टर ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर को किया बदनाम, फिर शादी से किया इनकार

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
डॉक्टर ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर को किया बदनाम, फिर शादी से किया इनकार

Bhopal. भोपाल में एक डॉक्टर ने शादी तोड़ने के लिए अपनी मंगेतर को बदनाम करने की साजिश रची। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। दरअसल डॉक्टर शिवम शादी तोड़ना चाहता था और इसके लिए उसे एक बहाना चाहिए था। डॉक्टर शिवम अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था। उसने अपनी गर्लफ्रेंड और उसके दोस्त के साथ मिलकर उसके पिता को फोन कराया। दोस्त ने पिता से कहा कि उसकी बेटी के चाल-चलन ठीक नहीं हैं। इसके बाद डॉक्टर शिवम ने रिंग सेरेमनी से पहले ही शादी से इनकार कर दिया।



लड़की के पिता को आया हार्ट अटैक



शादी टूटने के बाद लड़की के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें हार्ट अटैक आ गया। मंगेतर के परिजन शादी के कार्ड छपवा चुके थे। साइबर सेल ने पूरी साजिश से पर्दा उठाया। पुलिस ने डॉक्टर, उसकी गर्लफ्रेंड, गर्लफ्रेंड के दोस्त सहित डॉक्टर के पिता को भी आरोपी बनाया है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



उत्तर प्रदेश की रहने वाला है डॉक्टर शिवम



डॉक्टर शिवम उत्तर प्रदेश के ललितपुर का रहने वाला है। शिवम भोपाल में नौकरी करता है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि शिवम और उसके पिता ने रिश्ता तय होते वक्त 10 रुपए की डिमांड की थी। लड़की वालों ने 5 लाख रुपए एडवांस भी दिए थे। 26 अप्रैल को शिवम की रिंग सेरेमनी थी। वहीं 9 मई 2022 को शादी पक्की हुई थी।



पूरी साजिश से उठा पर्दा



24 अप्रैल को लड़के के पिता ने लड़की के पिता को फोन किया था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को शादी नहीं करने के लिए फोन पर धमकी दी जा रही है। लड़की के पिता ने नंबर लिया और साइबर सेल में शिकायत कर दी। पुलिस की जांच में पता चला कि वो नंबर विजित दास का है। पुलिस ने विजित को गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि उसने शिवम और उसकी गर्लफ्रेंड के कहने पर ये साजिश की थी।

 


मंगेतर Doctor MP News मध्यप्रदेश की खबरें MP defame शादी fiancee Bhopal Wedding भोपाल मध्यप्रदेश तोड़ी बदनाम डॉक्टर marry