/sootr/media/post_banners/1eceb703ed095564243f3f9f3e76a97daf2ca4fb762dd02195f65d53c46ea590.jpeg)
भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj) ने कहा कि मध्यप्रदेश में नरसंहार संग्रहालय (genocide museum) बनाया जाएगा। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार जमीन से लेकर हर तरह का सहयोग करेगी। द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सीएम शिवराज के साथ पौधरोपण किया। इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने मध्यप्रदेश में जीनोसाइड म्यूजियम बनाने के लिए सहयोग की मांग की। सीएम शिवराज ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
सीएम शिवराज ने क्या कहा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे कश्मीरी पंडितों का दर्द दुनिया ने समझा है। विवके अग्निहोत्री ने मध्यप्रदेश में नरसंहार संग्रहालय और कला केंद्र बनाने का सुझाव दिया है। मध्यप्रदेश सरकार इसके लिए स्थान और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगी। सीएम ने कहा कि कश्मीरी भाई-बहन हमारे कलेजे के टुकड़े हैं। जो मध्यप्रदेश में आता है वो दूध में शक्कर की तरह घुलकर एक हो जाता है।
कश्मीर से विस्थापित पंडित परिवारों के दर्द को दुनिया ने जाना है। इस संबंध में श्री विवेक अग्निहोत्री जी ने मध्यप्रदेश में संग्रहालय और कला केंद्र की स्थापना का सुझाव दिया है। हमारी सरकार इसके लिए स्थान और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगी। pic.twitter.com/xPe5wocWbu
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 25, 2022
विवेक अग्निहोत्री ने की सीएम की तारीफ: सीएम शिवराज के पौधरोपण अभियान की फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने तारीफ की। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई व्यक्ति नहीं देखा जो रोज एक पौधा लगाता हो। ये काम सिर्फ सीएम शिवराज सिंह चौहान ही करते हैं। विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि नरसंहार संग्रहालय ये बताएगा कि जब अमानवीयता होती है तो क्या होता है। ये नरसंहार संग्रहालय पूरे विश्व में मानवता की पहल बनेगा।