मानवता शर्मसार: पोहा फैक्ट्री में हाथ- पैर बंधी हुई मिली महिला, मालिक से था विवाद

author-image
एडिट
New Update
मानवता शर्मसार: पोहा फैक्ट्री में हाथ- पैर बंधी हुई मिली महिला, मालिक से था विवाद

उज्जैन. यहां रविवार-सोमवार देर रात एक अमानवीय घटना सामने आई। यहां के पोहा फैक्ट्री में एक महिला को कैद कर के रखा गया था। देर रात पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद महिला को बचाया गया। महिला ने डर की वजह से किसी का नाम नहीं लिया लेकिन पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज किया ।

क्या थी घटना

दरअसल, देर रात पुलिस को सूचना मिली थी, एक महिला को फैक्ट्री में बंधक बना हुआ है। घटना रविवार – सोमवार रात की है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना शहर के नागझिरी क्षेत्र के उद्योगपुरी की है। यहां पर बंटी पोहा फैक्ट्री है। महिला माला और मालिक के बीच विवाद चल रहा था। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ आवेदन भी दिया था।

कमरा न खाली करने को लेकर विवाद

कुछ महीने पहले भी महिला के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद मालिक ने उसे फैक्ट्री में ही रहने के लिए एक कमरा दिया था। बाद मालिक ने उसे कमरा खाली करने को कहा था, महिला ने मना कर दिया। पुलिस को महिला उसी कमरे में बंधक बनी  हुई मिली।

किसी ने महिला के बारे में जानकारी दी

SP सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि मालिका और महिला में विवाद चल रहा है। पुलिस को रविवार- सोमवार के बीच सूचना मिली थी।पुलिस ने महिला को बचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि महिला के हाथ- पैर बंधे थे। और उसके मुंह में कपड़ा ठूसा गया था। घटनास्थल से फोन भी मिले। महिला ने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया।

महिला बंधक with owner found in factory Dispute विवाद woman tied The Sootr Ujjain Poha Factory पोहा फैक्ट्री