भिंड में हादसा: भंडारा खाकर लौट रहे थे लोग, नाव डूबी; 10 को बचाया, 2 बच्चे लापता

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
भिंड में हादसा: भंडारा खाकर लौट रहे थे लोग, नाव डूबी; 10 को बचाया, 2 बच्चे लापता

भिंड. यहां टेहनगुर गांव में बड़ा हादसा हो गया। एक भंडारे में खाना खाकर लौट रहे लोगों की नाव सिंध नदी में डूब गई। हालांकि, 10 लोगों को बचा लिया गया है। 2 बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।







— TheSootr (@TheSootr) January 29, 2022





ये है मामला: घटना भिंड के नयागांव इलाके के टेहनगुर की है। 28 जनवरी यानी शुक्रवार को हिलगवां गांव से कुछ लोग भंडारा खाने आए थे। अपने गांव वापस जाते वक्त सिंध नदी में उनकी नाव पलट गई। हादसे के वक्त नाव में 12 लोग सवार थे। ग्रामीणों ने 10 लोगों को बचा लिया। दो बच्चे लापता है। इनमें 16 साल की लड़की द्रौपदी (हिलगवां निवासी) और एक बच्चा ओम की तलाश जारी है। ओम उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला है।






boat



नाव हादसे में लापता बच्चे और द्रौपदी।







प्रशासनिक अमला मौके पर: घटना की जानकारी लगते ही एडिशनल एसपी, SDM समेत पुलिस बल पहुंच गया था। होमगार्ड और SDRF की टीमें भी पहुंच गई थीं। देर रात तक बचाव अभियान चलाया गया। भिंड एएसपी कमलेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मैं भी वहां मौजूद था। 10 लोगों को बचा लिया गया था। 2 की तलाश जारी है।







नाव डूबी video viral वीडियो वायरल Bhind भिंड Accident बचाव अभियान हादसा Rescue MP Administration Boat Sank मध्य प्रदेश प्रशासन