विदिशा : मुनीम से 14 लाख लूटने वाले गिरफ्तार, व्यापारी के हम्माल ही निकले लुटेरे

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
विदिशा : मुनीम से 14 लाख लूटने वाले गिरफ्तार, व्यापारी के हम्माल ही निकले लुटेरे

अविनाश नामदेव, Vidisha. पीतल मिल इलाके में अनाज व्यापारी के मुनीम से हुई लूट के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने घटना के 5 दिन बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से दो आरोपी व्यापारी के हम्माल ही थे। उन दोनों ने अपने एक परिजन के साथ मिलकर व्यापारी के मुनीम से 14 लाख 30 हजार रुपए लूट लिए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से 1 लाख 90 हजार रुपए बरामद किए हैं। वारदात की प्लानिंग करने वाले और उसमें शामिल 4 आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।



व्यापारी के हम्माल ही निकले लुटेरे



एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने साजिश रची थी। वारदात में आरोपी सुनील और अरुण लोधी शामिल थे। दोनों आरोपी अनाज व्यापारी अशोक सिंघाई के यहां हम्माली करते थे। उन्होंने कुंभराज के रहने वाले अपने एक परिजन महेंद्र लोधी को लूट की वारदात के लिए तैयार किया था। महेंद्र लोधी के कहने पर दो आरोपी बाइक पर सवार होकर निकले और व्यापारी के मुनीम से 14 लाख 30 हजार रुपए छीन लिए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 90 हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस 4 अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी ने वारदात के खुलासे पर 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा था।



बैग छीना फिर मिर्च पाउडर फेंककर भागे थे लुटेरे



10 मई को इंडस्ट्रियल एरिया के पीतल मिल चौराहे पर लूटपाट हुई थी। अनाज व्यापारी अशोक सिंघई के मुनीम आशीष बर्मन अपनी फर्म के लिए आईडीबीआई बैंक से 14 लाख 30 हजार रुपए लेकर आ रहे थे। इसी दौरान इंडस्ट्रियल एरिया के पास दो नकाबपोश बदमाश बाइक से आए और मुनीम से पैसों से भरा बैग छीनकर भागने लगे। जब मुनीम ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने आशीष बर्मन की आंखों पर मिर्च पाउडर फेंक दिया था।


विदिशा आरोपी गिरफ्तार MP News मध्यप्रदेश की खबरें MP अनाज व्यापारी मुनीम लूट का खुलासा robbery exposed rain trader लूट robbing accused arrested पुलिस police मध्यप्रदेश Vidisha Accountant