कलियासोत नदी की सफाई: पर्यावरण बचाओ अभियान के कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

author-image
एडिट
New Update
कलियासोत नदी की सफाई: पर्यावरण बचाओ अभियान के कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

भोपाल. पर्यावरण बचाओ अभियान के कार्यकर्ताओं ने रविवार, 31 अक्टूबर को श्रमदान किया। कार्यकर्ताओं ने मिलकर कलियासोत (Save Kaliasot) के किनारे की सफाई की। नदी को प्रदूषण (Pollution) मुक्त करने के लिए कार्यकर्ताओं ने पॉलीथीन, कचरा इकठ्ठा किया। साथ ही सभी ने मिलकर सरकार, सांसदों, विधायकों और अधिकारियों से नदी को बचाने (Save River) की अपील की।

नदी की बर्बादी के जिम्मेदारी हम सभी- कुमरे

इस मौके पर शरद सिंह कुमरे ने कहा कि भोपाल (Bhopal) की एकमात्र नदी को भोपाल के नागरिक ही बर्बाद कर रहे हैं। सिंगलयूज प्लास्टिक फेंका जा रहा है, अतिक्रमण किया जा रहा है, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, व्यवसायिक/ आर्थिक गतिविधियों से नदी का अस्तित्व खत्म होते जा रहा है। इसके जिम्मेदार हम सभी हैं। इसलिए व्यक्ति, समाज और सरकार के लोग मिलकर अपनी गलती सुधारें। सभी लोग मिलकर ईमानदार से नदी को बचाने के लिए कुछ करें।

नदी बचाने की कोशिश

पर्यावरण बचाओ अभियान के प्रवक्ता अफताब आलम हाशमी और आनंद पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रमदान में पर्यावरण बचाओ अभियान के मार्गदर्शक एवं सेवानिवृत्त अपर पुलिस महानिदेशक (IPS) ए के सिंह एवं  सेवानिवृत्त भारतीय विधिक सेवा अधिकारी वाय. के. सिंह, डॉ लक्ष्मी कुमरे सहायक प्राध्यापक (MANIT Bhopal), संस्थापक सदस्य आनंद पटेल, रमेश वंजारी, विख्यात स्वच्छता सेवक सफ्फुद्दीन शाजापुर वाले, विवेक सक्सेना, आकाश मिश्रा, विजय सिंह, आदित्य भारद्वाज, राष्ट्रीय खिलाड़ी साफ्ट टेनिस सूर्यप्रताप सिंह कुमरे, अंजली, सलोनी कोल्हे आदि उपस्थित थे।

पर्यावरण बचाओ अभियान Save Kaliasot कलियासोत नदी save river कलियासोत डैम Bhopal manit bhopal The Sootr kaliasyot river Pollution