अभा विराट कवि सम्मेलन में अभिनेता आशुतोष राणा और संजय पाठक की रहेगी उपस्थिति

author-image
एडिट
New Update
अभा विराट कवि सम्मेलन में अभिनेता आशुतोष राणा और संजय पाठक की रहेगी उपस्थिति

कटनी. जिले के साहित्य और काव्य जगत के लिए 6 मार्च यादगार बनने जा रहा है। सायना हिल्स पर दिग्गज कवियों की कटनी में मौजूदगी रहेगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येद्र पाठक एवं कटनी नगर निगम की पूर्व महापौर निर्मला पाठक की सुपुत्री नीलिमा पाठक सामंतरे के काव्य संग्रह अहसास का विमोचन समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन है। कलेक्ट्रेट रोड पर स्थित सायना हिल्स में शाम 6 बजे से आयोजित होने जा रहे इस समारोह में देश के नामचीन कवियों की रचनाओं को सुनने का अवसर मिलेगा। फिल्म अभिनेता एवं साहित्यकार आशुतोष राणा की मौजूदगी समारोह को गरिमा प्रदान करेगी। मुख्य अतिथि के रूप में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति डॉ. कपिलदेव मिश्र मौजूद रहेंगे।





काव्य पाठ होगा: जानकारी के मुताबिक समारोह दो चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में युवा कवयित्री नीलिमा पाठक सामंतरे के कविता संग्रह अहसास का विमोचन होगा। द्वितीय चरण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। विमोचन समारोह में पुस्तक समीक्षा शासकीय कन्या महाविद्यालय की सेवानिवृत्त हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. कमला यादव प्रस्तुत करेंगी। इसके उपरांत काव्य कृति के बारे में शासकीय तिलक महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. चित्रा प्रभात अपने विचार रखेंगी। इसके पहले गायिका मनीषा काम्बले द्वारा कवयित्री नीलिमा पाठक सामंतरे की दो रचनाओं की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। पुस्तक विमोचन के उपरांत नीलिमा पाठक सामंतरे द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा। 





ये कवि सुनाएंगे कविता: आयोजन कमेटी ने बताया कि आमंत्रित कवियों में देश के शीर्षस्थ कवि डॉ. विष्णु सक्सेना (हाथरस), आलोक श्रीवास्तव (दिल्ली), डॉ. सरिता शर्मा (दिल्ली), बनज कुमार बनज (मुम्बई), सरदार मंजीत सिंह (फरीदाबाद) सुनयना त्रिपाठी लखनऊ शामिल हैं। स्थानीय कवियों में मनोहर मनोज एवं सुरेश सोनी ऋतुराज मंचासीन रहेंगे। इस मौके पर जनपरिषद के सदस्यों एवं पुस्तक विमोचन समिति द्वारा आमंत्रित कवियों एवं अतिथियों का शॉल-श्रीफल, अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह से अभिनंदन किया जाएगा।



आशुतोष राणा सत्येद्र पाठक नीलिमा पाठक कवि सम्मेलन सकटनी Kapildev Mishra Kamala Yadav Ashutosh Rana Satyendra Pathak Neelima Pathak Kavi Sammelan Katni कपिलदेव मिश्र कमला यादव