KHARGONE : प्रशासन ने बमनाला में मिलावटी घी और तेल का जखीरा पकड़ा, सुबह 5 बजे मारा छापा; 500 किलो घी और 1700 लीटर तेल जब्त

author-image
Fareed Shekh
एडिट
New Update
KHARGONE : प्रशासन ने बमनाला में मिलावटी घी और तेल का जखीरा पकड़ा, सुबह 5 बजे मारा छापा; 500 किलो घी और 1700 लीटर तेल जब्त

KHARGONE. खरगोन प्रशासन ने मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने बमनाला गांव में छापेमार कार्रवाई करते हुए 500 किलो मिलावटी घी और 1700 लीटर तेल जब्त किया। प्रशासन ने सुबह 5 बजे छापा मारा था। प्रशासन को ब्रांडेड घी और तेल के रैपर और बोतलें भी मिलीं।







— TheSootr (@TheSootr) July 30, 2022





15 दिनों से रेकी करा रहे थे कलेक्टर





कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की अगुवाई में एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, खाद्य आपूर्ति अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई की। भीकनगांव से करीब 15 किलोमीटर दूर बमनाला गांव में निसार खान मिलावटी घी और तेल का कारोबार कर रहा था। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम मिलावटी घी और तेल के व्यापार पर करीब 15 दिनों से रेकी करा रहे थे। शनिवार सुबह 5 बजे टीम ने छापेमार कार्रवाई की।







Administration seized 500 kg of adulterated ghee and 1700 liters of oil in Khargone



प्रशासन को ब्रांडेड घी और तेल के रैपर और बोतलें भी मिलीं।







आरोपी हानिकारक केमिकल से बनाते थे घी और तेल





तेल के गोडाउन से मधुर, रुचि, दावत, कीर्ति और कई ब्रांड के रैपर, बोतलें और केन मिली हैं। खाद्य तेल के बड़े-बड़े ब्रांड बमनाला गांव में ही बनाए जा रहे थे। ढक्कन इतनी संख्या में मिले हैं कि इनसे करीब 500 केन पैक की जा सकती हैं। गोडाउन में नकली घी या तेल बनाकर सिर्फ रैपर चिपकाने का काम किया जाता था। गोडाउन से कई तरह के केमिकल और गैस चूल्हा और दूसरी सामग्री भी बरामद की गई है।



MP News MP जब्त Khargone News खरगोन Khargone मध्यप्रदेश की खबरें मिलावट से मुक्ति अभियान मिलावट के खिलाफ कार्रवाई तेल मिलावटी घी action against adulteration oil adulterated ghee seized मध्यप्रदेश खरगोन की खबरें