GWALIOR : जुमे की नमाज के बाद मुस्लिमो ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, राष्ट्रगान से किया समापन

author-image
Dev Shrimali
एडिट
New Update
GWALIOR : जुमे की नमाज के बाद मुस्लिमो ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, राष्ट्रगान से किया समापन


GWALIOR.  एमपी का ग्वालियर शहर दशब्दियों नही शताब्दियों से अपने कौमी भाईचारे के लिए जाना जाता है। संभवतः देश मे कम ही जगह होगा जहाँ मंदिर,मस्जिद,गुरुद्वारा और थियोसिफिकल लॉज के ही  परिसर में सैकड़ो वर्षो से स्थित है। फूलबाग परिसर में स्थित इन्ही में से एक मोती मस्जिद से आज मुस्लिम समाज ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली । इसमें 300 मीटर लंबा तिरंगा लेकर चल रहे थे और समापन हुआ जन गण मन से यानी राष्ट्रीय गान से।




जुमा की नमाज के बाद शुरू हुई यात्रा



आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में आयोजित किए जा रहे घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मुस्लिम समाज द्वारा डीजे की देशभक्ति धुन के बीच  भव्य 300 मीटर की तिरंगा यात्रा निकाली, यह तिरंगा यात्रा मोती मस्जिद फूलबाग चौराहा से नमाज जुमा के बाद शुरू हुई और कटोरा ताल थीम रोड पर फ्लैग प्वाइंट तक जाकर राष्ट्रीय गान के साथ समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में लगभग 500 लोग शामिल हुए जिनमे अपने अपने बाइक कार पर तिरंगा लगाए लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाकर राष्ट्रीय भावना का संदेश दे रहे थे। साथ ही पैदल चलने वाले लोग 300 मीटर का तिरंगा हाथो में संभालकर नारे लगाते हुए चले जा रहे थे, इस तिरंगा यात्रा की रास्ते से निकलने वाले लोग सराहना करने से नही चूक रहे थे।



राष्ट्रगान से हुआ समापन



मोती  मस्जिद फूलबाग रोड से तिरंगा यात्रा की शुरुआत तिरंगा लहराकर इंदरगंज थाना प्रभारी अनिल भदौरिया ज ने की, वही तिरंगा यात्रा का समापन सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने राष्ट्रगान के साथ समाप्त की। इस तिरंगा यात्रा को लेकर मुख्य रूप से आयोजन समिति के लोग काफी खुश नजर आए जिनमे मुख्य रूप से जुबेर रहमान, मोहसिन रहमान, शमशाद बैग, नाजिम खान, इरशाद खान, तहसीम पठान, शाहनवाज खान, इस्लाम फारूकी, रहीश खान, अजीज खान, समद कादरी मुस्लिम समाज के आदि गर्माण्य लोग मोजूद रहे। इस दौरान तिरंगा यात्रा में क़ाज़ी तनवीर और शहर काजी अब्दुल अजीज कादरी भी शामिल हुए और समाज को देशप्रेम की भावना का संदेश दिया।


ग्वालियर Gwalior अमृत महोत्सव Amrit Festival राष्ट्रीय गान देशभक्ति अभियान National Anthem Patriotism Campaign Azadi आजादी