INDORE: दुबई में अब चार घंटे ज्यादा रुको, एक अगस्त से एअर इंडिया की फ्लाइट का समय बदल रहा है

author-image
Lalit Upmanyu
एडिट
New Update
INDORE: दुबई में अब चार घंटे ज्यादा रुको, एक अगस्त से एअर इंडिया की फ्लाइट का समय बदल रहा है

Indore. दुबई से इंदौर आने वाली एअर इंडिया की उड़ान का समय बदला जा रहा है। अब फ्लाइट दुबई से शाम 7.35 बजे के बजाए 11.45 पर इंदौर पहुंचेगी। इससे यात्रियों को दुबई में करीब चार घंटे रहने का अतिरिक्त समय मिल जाएगा। नया शेड्यूल एक अगस्त से लागू होगा। 

एअर इंडिया की फ्लाइट हर सोमवार को इंदौर से दुबई जाती है और शनिवार को दुबई से इंदौर आती है। फ्लाइट शनिवार को दुबई से दोपहर 2.50 बजे (भारतीय समय अनुसार 4.20 बजे) इंदौर के लिए रवाना होती है और यहां शाम को 7.35 बजे पहुंच जाती है। अगस्त से यह दोपहर के बजाय शाम को 6.55 बजे (भारतीय समय अनुसार रात 8.25 बजे) रवाना होगी और रात 11.45 बजे इंदौर पहुंचेगी। इससे व्यापार या पर्यटन के लिए दुबई जाने वालों को करीब चार घंटे अतिरिक्त मिल जाएंगे। समय परिवर्तन को लेकर कंपनी और एअरपोर्ट प्रबंधन के बीच काफी समय से चर्चा चल रही थी लेकिन इंदौर में रन-वे का काम चलने के कारण उड़ानों को देर रात यहां उतरने की अनुमति नहीं मिल रही थी। संभवतः जुलाई अंत तक यह काम पूरा हो जाएगा उसके बाद नाइट रन-वे पूरी तरह काम करने लगेगा। उसके बाद अगस्त से दुबई फ्लाईट को रात 11.45 बजे उतरने की सुविधा मिल जाएगी। एक अगस्त से इंदौर का रन-वे 24 घंटे खुला रहेगा। इसके बाद अलसुबह और देर रात की नई उड़ानों को भी शेड्यूल मिल जाएगा। 

दिल्ली जाने वालों को भी सुविधा

अभी जो फ्लाइट 7.35 बजे इंदौर पहुंचती है, वह यात्रियों को उतारने के बाद रात 9.20 दिल्ली के पैसेंजर लेकर उड़ती है। नए शेड्यूल के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों को देर रात भी एक अतिरिक्त उड़ान मिल जाएगी क्योंकि यह उड़ान 11.45 पर पैसेंजर उतारने के बाद देर रात दिल्ली के लिए उड़ेगी।

दुबई का टाईम टेबल पहले भी बदला

जब से दुबई उड़ान शुरू हुई है, तब से इसके समय में कई बार बदलाव हो चुका है। शुरुआत में तो इसका समय इतना अजीब था कि यात्री रात को दुबई में उतरते थे और आगे के समय का उपयोग नहीं कर पाते थे। इस कारण उड़ान खाली भी जाने लगी थी। लोग व्याहा मुंबई ही दुबई जा रहे थे। बाद में रि-शेड्यूल किया गया तब पैसेंजर मिलना शुरू हुए। 


1 अगस्त फ्लाइट दुबई 1 august night 11.45 pm Dubai इंदौर new shedule airport flight एअरपोर्ट रात 11.45 बजे नया शेड्यूल Indore