/sootr/media/post_banners/6da037156c2d799244784947ad8fe51fa94e94f696e8d76bdf350730d9f413d2.jpeg)
इंद्रपाल सिंह, Itarsi. इटारसी में रेलवे डीजल शेड के सीनियर DME अजय ताम्रकार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। रेलवे ऑफिसर कॉलोनी में भोपाल की CBI और ACB की टीम ने दबिश दी। अजय ताम्रकार ने एक शख्स को अधिकारियों के बंगले पर चपरासी के पद पर बहाल करने के लिए 3 लाख 50 हजार की मांगी थी। शख्स ने साढ़े 3 लाख में से 50 हजार अजय ताम्रकार को दिए और भोपाल CBI ने उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा।
#इटारसी में पदस्थ रेलवे के सीनियर डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर अजय ताम्रकार 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार।
@wc_railway@BhopalDivision@ItarsiRpf#TheSootrpic.twitter.com/0wB4B7Ob0N
— TheSootr (@TheSootr) June 5, 2022
सरकारी आवास से हुई अजय ताम्रकार की गिरफ्तारी
शख्स ने DME अजय ताम्रकार के रिश्वत मांगने की शिकायत CBI से की। CBI के डीएसपी अतुल हजेला ने 8 सदस्य टीम के साथ सीनियर डीएमई अजय ताम्रकार को 50 हजार की रिश्वत लेते उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया।