ALIRAJPUR: तिरंगे के अपमान को लेकर कांग्रेस का हंगामा, नगर पालिका में धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता; SDM से भिड़े MLA

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
ALIRAJPUR: तिरंगे के अपमान को लेकर कांग्रेस का हंगामा, नगर पालिका में धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता; SDM से भिड़े MLA

यतेंद्र सिंह सोलंकी, ALIRAJPUR. हर घर तिरंगा अभियान (har ghar tricolor campaign) के तहत जिला प्रशासन (District Administration) के द्वारा नगर पालिका (Municipality) के माध्यम से घर-घर तिरंगें बांटे जा रहे थे। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल (Mahesh Patel) और कांग्रेसी विधायक मुकेश पटेल (MLA Mukesh Patel) ने आरोप लगाया कि वे झंडे कटे-फटे हैं और अशोक चक्र भी सही स्थान पर नहीं बना है। इस तरह की बड़ी लापरवाही को लेकर कांग्रेस के विधायक और नेताओं  ने धरना (picketing) दिया।



यह है पूरा मामला



इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा तिरंगे झंडे का अपमान किया गया है और नगरपालिका अपने विक्रय केंद्र से गलत प्रिंट किए हुए झंडे विक्रय कर रही है। तिरंगे झंडे को अपने हाथ में लिए खंडवा-बड़ौदा राजमार्ग पर विधायक मुकेश पटेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष महेश पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों ने नगरपालिका के इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने की मांग की।



एसडीएम से भिड़े विधायक



नगर पालिका के सीएमओ अमरदास सेनानी (picketing, CMO Amardas Senani) ने मीडिया को बताया कि नगर पालिका के विक्रय केंद्र पर कुछ मिस प्रिंट तिरंगे पाए गए हैं। इस बात को लेकर जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ नोटिस जारी हुआ है। गलती हुई है लेकिन किसी को मिस प्रिंटिट तिरंगे नहीं दिए गए हैं। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाइश देने के लिए पहुंची एसडीएम लक्ष्मी गामड़ (SDM Laxmi Gamad) के साथ भी विधायक मुकेश पटेल और महेश पटेल की तीखी बहस हो गई। बाद में एएसपी आरएस सेंगर को ज्ञापन सौंपकर धरना खत्म किया।  


धरना हर घर तिरंगा अभियान picketing एसडीएम लक्ष्मी गामड़ सीएमओ अमरदास सेनानी विधायक मुकेश पटेल महेश पटेल municipality SDM Laxmi Gamad जिला प्रशासन CMO Amardas Senani District Administration MLA Mukesh Patel Mahesh Patel Tricolor campaign at every house नगर पालिका