GWALIOR: मतदान से लेकर मतगणना तक की हर तैयारी के समीक्षा के लिए सिर जोड़कर बैठे सारे अफसर

author-image
Dev Shrimali
एडिट
New Update
GWALIOR:  मतदान से लेकर मतगणना तक की हर तैयारी के समीक्षा के लिए सिर जोड़कर बैठे सारे अफसर

GWALIOR News. नगरीय निकाय आम निर्वाचन कार्यक्रम के तहत जिले के सभी नगरीय निकायों में 6 जुलाई को प्रात: 7 बजे से सायंकाल 5 बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में है। ग्वालियर नगर पालिक निगम सहित जिले के सभी 7 नगरीय निकायों में 6 जुलाई को मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शकौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर मतदान एवं मतगणना सहित चुनाव की सभी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कानून व्यवस्था से लेकर भी विन्दुवार समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आशीष तिवारी, अपर जिला दण्डाधिकारी  एच बी शर्मा, जिले के सभी एसडीएम, आरओ एवं एआरओ तथा नोडल अधिकारी मौजूद थे।





जिले के सभी नगरीय निकायों में कुल 171 वार्ड





    कलेक्टर  ने बताया कि ग्वालियर नगर पालिक निगम में कुल 66 वार्ड हैं। नगर निगम में महापौर पद एवं सभी 66 वार्डों में पार्षद चुनने के लिये मतदान होगा। नगर पालिका डबरा में 30 वार्ड एवं नगर परिषद आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर व मोहना के 15 – 15 वार्ड हैं। सभी नगरीय निकायों में मतदान की तिथि 6 जुलाई निर्धारित है।





जिले के नगरीय निकायों में कुल 823 प्रत्याशी चुनाव मैदान में





    ग्वालियर नगर निगम में महापौर पद के चुनाव लड़ रहे 7 प्रत्याशियों सहित जिले के सभी नगरीय निकायों में कुल 823 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। नगर पालिक निगम ग्वालियर में पार्षद पद के लिये 358 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसी तरह नगर पालिका डबरा में 146,          नगर परिषद आंतरी में 37, नगर परिषद भितरवार में 83, नगर परिषद बिलौआ में 62, नगर परिषद पिछोर में 50 व नगर परिषद मोहना में 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।





जिले के नगरीय निकायों में कुल 12 लाख 34 हजार 832 मतदाता





नगर निगम ग्वालियर सहित जिले के सभी नगरीय निकायों को मिलाकर कुल 12 लाख 34 हजार 832 मतदाता हैं, इनमें 6 लाख 52 हजार 640 पुरूष और 5 लाख 82 हजार 81 महिला मतदाता हैं। ग्वालियर नगर निगम क्षेत्र में निवासरत कुल 10 लाख 68 हजार 267 मतदाता अपने महापौर और कुल 66 पार्षद चुनेंगे। नगर निगम के कुल मतदाताओं में 5 लाख 65 हजार 504 पुरूष और 5 लाख 2 हजार 674 महिला मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की नगर पंचायत आंतरी में कुल 15 वार्ड हैं। यहाँ कुल मतदाताओं की संख्या 8 हजार 108 है, जिनमें 4 हजार 268 पुरूष और 3 हजार 840 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत भितरवार में 15 हजार 334 मतदाता 15 पार्षदों को चुनेंगे। कुल मतदाताओं में 8 हजार 67 पुरूष व 7 हजार 250 महिला मतदाता हैं। नगर पंचायत बिलौआ में 15 वार्ड हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 11 हजार 719 है। इनमें 6 हजार 114 पुरूष और 5 हजार 605 महिला मतदाता शामिल हैं।



नगर पालिका डबरा में कुल 30 वार्ड हैं। यहाँ के कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 6 हजार 687 है। जिनमें 55 हजार 987 पुरूष व 50 हजार 689 महिला मतदाता हैं। नगर पंचायत पिछोर में 15 वार्ड और कुल 10 हजार 539 मतदाता हैं। इनमें 5 हजार 327 पुरूष व 5 हजार 210 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर पंचायत मोहना में कुल 15 वार्ड और 14 हजार 188 मतदाता हैं। जिनमें 7 हजार 373 पुरूष व 6 हजार 813 महिला मतदाता शामिल हैं।





जिले के नगरीय निकायों में कुल 1421 मतदान केन्द्र





    ग्वालियर जिले के नगरीय निकायों में कुल 1421 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें नगर निगम ग्वालियर के 1169, नगर पालिका डबरा के 165, नगर परिषद आंतरी, बिलौआ व पिछोर के 15 – 15 तथा नगर परिषद भितरवार व मोहना के 20 – 20 मतदान केन्द्र शामिल हैं। जिले में 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों की संख्या 16 है, जो नगर निगम ग्वालियर में स्थित हैं।



election Municipal Corporation Gwalior ग्वालियर urban body नगरीय निकाय मतदान Voting निर्वाचन General Election आम निर्वाचन नगर पालिक निगम