अमित शाह ने की मां पीतांबरा पीठ में पूजा, अनुष्ठान करके भोलेनाथ को चढ़ाया जल

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
अमित शाह ने की मां पीतांबरा पीठ में पूजा, अनुष्ठान करके भोलेनाथ को चढ़ाया जल

दतिया. 14 फरवरी को केंद्रीय मंत्री अमित शाह दतिया की पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां पीतांबरा की पूजा अर्चना की। साथ ही मंदिर में अनुष्ठान किया। इसके बाद शाह ने महाभारत कालीन वन खंडेश्वर महादेव को जल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। शाह दतिया में पीतांबरा पीठ में करीब 15 मिनट तक रूके। शाह के दौरे को देखते हुए सुबह से ही मंदिर के बाहर सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। SPG की मौजूदगी में पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात थी।




— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) February 14, 2022



नरोत्तम और VD शर्मा ने की आगवानी: BJP के प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगवानी की। दतिया के प्रभारी मंत्री सुरेश धाकड़ भी मौजूद रहे। यहां से शाह उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि शाह यूपी विधानसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद लेने के लिए आए थे। 



यहां मांगी मन्नत पूरी होती है: पीतांबरा पीठ दुनियाभर में मशहूर है। ये मध्य प्रदेश के दतिया जिले में है। पीताम्बरा पीठ की स्थापना साल 1935 में हुई थी। मान्यता है कि यहां माता से मांगी मन्नत हमेशा पूरी होती है। मां पीतांबरा शत्रुनाश की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं। राजसत्ता पाने के लिए मां की पूजा का विशेष महत्व होता है।


Amit Shah अमित शाह VD Sharma datiya दतिया Pitambara Peeth narrottam mishra मां पीतांबरा पीठ amit shah in datiya पीताबंरा पीठ खंडेश्वर महादेव