अशांति फैलाने की कोशिश की गई, सरकार ने उसको गंभीरता से लिया- सीएम शिवराज

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
अशांति फैलाने की कोशिश की गई, सरकार ने उसको गंभीरता से लिया- सीएम शिवराज

Bhopal. मध्यप्रदेश में रामनवमी के दिन कई जगहों पर हिंसा हुई थी। खरगोन की हिंसा ने तो विकराल रूप ही धारण कर लिया था। इस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान आया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा अशांति फैलाने का प्रयास किया गया। सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। दंगाई कोई भी हो, हम उसको छोड़ेंगे नहीं। गुंडों और दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। 



मुख्यमंत्री ने दिग्विजय सिंह के लिए ये कहा



प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सुबह एक ट्वीट किया था, जिसमें धार्मिक स्थल पर युवक भगवा ध्वज फहरा रहा हैं और नीचे निष्पक्ष कार्रवाई में मेरा नाम लिखा है। वह घटना मध्यप्रदेश में हुई ही नहीं, अपने प्रदेश का वह फोटो ही नहीं है। इससे यह सिद्ध होता है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की कोशिश कर रहे हैं। अपने प्रदेश में मैं किसी भी कीमत पर अशांति नहीं होने दूंगा। कोई भी हो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



दिग्विजय सिंह दंगा करवाना चाहते- शिवराज सिंह



कहीं का फोटो कहीं पर लगाकर दिग्विजय सिंह पूरे प्रदेश में भ्रम फैलाना चाहते हैं। प्रदेश में दंगे हो जाएं इसकी कोशिश करना। यह एक अक्षम्य अपराध है। मध्य प्रदेश एक शांति का टापू है। उसे बनाए रखा जाएगा। आप सब लोग अपने प्रभारी जिले में निरंतर चर्चा करते रहें। आगे हनुमान जयंती का कार्यक्रम है, वह शांतिपूर्वक संपन्न हो। उसके बाद ईद और अन्य त्यौहार हैं। वे भी निर्विघ्न और शांतिपूर्वक संपन्न हो, ये हमारी ड्यूटी है। लेकिन अपने जिले के प्रभारी चर्चा करके कानून व्यवस्था बिल्कुल चुस्त-दुरुस्त रखें।


Diggvijay Singh Chouhan मुख्यमंत्री FIR Madhya Pradesh खरगोन Khargone Twitter शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश एफआईआर Chief Minister ट्वीटर दिग्गविजय सिंह चौहान SHIVRAJ SINGH CHOUHAN