उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, 15 के खिलाफ राजद्रोह का केस

author-image
एडिट
New Update
उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, 15 के खिलाफ राजद्रोह का केस

उज्जैन. जीवाजीगंज थाना इलाके की गीता कॉलोनी में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने का मामला सामना आया है। यहां मोहर्रम के लिए भीड़ इकठ्ठा हुई थी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने वीडियो फुटेज के सबूतों के आधार पर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में कुल 15 लोगों पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया है।

मोहर्रम के लिेए इकठ्ठा हुई थी भीड़

जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात 10 बजे गीता कॉलोनी में मोहर्रम के लिए एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हुए। इसी दौरान कुछ युवकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। उज्जैन एसपी (ujjain SP) सत्येंद्र शुक्ल ने बताया कि नारे लगाने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जो भी लोग इस मामले में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। 

तालिबानियों के पक्ष में नारे नहीं

बताया जा रहा था कि कार्यक्रम में तालिबानी के समर्थन में नारे लगाए गए हैं। लेकिन एसपी शुक्ल ने साफ किया है कि कार्यक्रम में तालिबान (Taliban) के पक्ष में नारे नहीं लगे। बल्कि पाकिस्तान (pakistan) के समर्थन में नारे लगे हैं। वहीं, कुछ हिंदू संगठनों ने इस घटना का विरोध किया है। 

उज्जैन में देश विरोधी नारे desh virodhi naare naare karykaram ujjain anti द सूत्र pakistan sapport desh virodhi anti national slogan ujjain anti slogan The sootr news Taliban Slogan The Sootr the sootrnews The Sutra News